{"_id":"506e01a807f3387c81a6ea85d12bf80c","slug":"ward-has-already-manipulated-by-a-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड में पहले भी कर चुका है एक महिला से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड में पहले भी कर चुका है एक महिला से छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Sat, 16 May 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरेंद्र सती सुशीला तिवारी अस्पताल में ड्रेसिंग का काम करता है। उपनल के माध्यम से उसे रखा गया था। वार्ड में एक महिला के साथ छेड़खानी करने पर उसे ओपीडी में ड्यूटी दी गई थी। सूत्रों के अनुसार 2013 में ही सती ने 18 रुपए की जांच के लिए मरीज से 18 सौ रुपए लिए थे।
विज्ञापन
सती ने रसीद में हेराफेरी की थी। मामले की जांच में हेराफेरी का खुलासा हुआ था। हेराफेरी सामने आने पर प्राचार्य डा. आरसी पुरोहित ने चार माह के लिए उसे नौकरी से निकाल दिया था। चार माह बाद राजनीतिक दबाव के चलते उसे फिर से नौकरी पर रख लिया गया। सवाल यह है कि राजनीतिक दबाव किसका था और ऐसे आदमी को नौकरी पर क्यों रखा गया।
विज्ञापन
घटना अत्यंत शर्मनाक है। ऐसे व्यक्ति को किसी भी स्थिति में नौकरी पर नहीं रखा जा सकता है। इस मामले की जांच कराई जाएगी कि किसके दबाव में दोबारा नौकरी दी गई। प्राचार्य को हिदायत दी जाएगी कि दोबारा ऐसे व्यक्ति को अस्पताल में घुसने नहीं दें। - डा. इंदिरा हृदयेश, वित्त मंत्री
विज्ञापन
पुराने मामले में नौकरी से निकालने पर आरोपी के माता-पिता आए थे। माता-पिता के गिड़गिड़ाने के बाद दोबारा नौकरी दी थी। आज की घटना के बाद उपनल को कर्मी तत्काल वापस लेने को कहा गया है।
- डा. आरसी पुरोहित, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कालेज