{"_id":"57f2b01e4f1c1b8a3226fecb","slug":"walked-five-schools-will-be-a-surprise-check-in-the-month-of-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"माह में पांच स्कूलों औैर एक अस्पताल का होगा औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माह में पांच स्कूलों औैर एक अस्पताल का होगा औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं मंडल के नव नियुक्त आयुक्त डी. सेंथिल पांडियन ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वह मंडल के 40वें आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। कार्यभार ग्रहण करने बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वह सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा वह हर माह मंडल के पांच स्कूलों व एक अस्पताल का औचक निरीक्षण करेंगे। शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य व सड़कों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होगा।
विज्ञापन
आयुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग ने राज्य में विधान सभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में मतदेय स्थलों का चिन्हीकरण व मतदाता सूचियों का सत्यापन चल रहा है। जिलों व मंडलीय अफसरों का आपसी समन्वय बनाने के प्रयास होंगे।
विज्ञापन
वह हर माह जिलों की मासिक समीक्षा बैठक करेंगे अपरिहार्य कारणों में यह कार्य वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया जाएगा। उन्होंने प्रभारी आयुक्त व डीएम नैनीताल दीपक रावत से कार्यभार ग्रहण किया।
इस मौके पर सीडीओ प्रकाश चंद्र, एडीएम आरडी पालीवाल, प्राधिकरण सचिव श्रीष कुमार, एएसपी हरीश चंद्र सती आदि थे। इससे पूर्व उन्हें पुलिस की टुकुड़ी ने सलामी दी।