{"_id":"e9b090ef664002e393083326e20ac4c1","slug":"vvip-will-also-bless-the-bride-and-the-groom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीवीआईपी भी देंगे वर-वधू को आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीवीआईपी भी देंगे वर-वधू को आशीर्वाद
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 27 Apr 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत के अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं के अलावा अन्य पार्टियों के नेताओं से भी मधुर और व्यक्तिगत संबंध हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की बेटी आरती के विवाह समारोह में वर-वधू को आशीर्वाद देने बड़े नेता भी आ सकते हैं। प्रशासन वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर पूरी तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की बेटी आरती का विवाह 29 अप्रैल को वाटिका बैंक्वेट हाल से होना है। सीएम के करीबियों के अनुसार पार्टी के बड़े नेताओं और किसी भी केंद्रीय मंत्री को निमंत्रण नहीं दिया गया है। मुख्यमंत्री रावत यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। उनके अपनी पार्टी के बड़े नेताओं से व्यक्तिगत संबंध भी हैं, जबकि विपक्षी दलों के नेताओं से काफी मधुर संबंध हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि कांग्रेस के शीर्षस्थ नेताओं और आलाकमान समेत एनडीए सरकार के केंद्रीय मंत्री और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को भी निमंत्रण जरूर दिया गया होगा। सूत्रों के अनुसार प्रशासन वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। 29 अप्रैल को वीवीआईपी के आने के कारण प्रशासन अंदरखाने पूरी तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन