फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Voting in Panchayat elections was more than in Lok Sabha and Assembly elections in bhimtal

Panchayat Chunav 2025: ...और सांसद, विधायक पर भारी पड़ गए प्रधान जी, मानसून सीजन के बावजूद ज्यादा हुआ मतदान

Wed, 30 Jul 2025 03:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 30 Jul 2025 03:02 PM IST
सार

नैनीताल जिले में मतदाताओं ने लोकसभा, विधानसभा चुनावों से ज्यादा उत्साह ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में दिखाया है। यही वजह है कि पंचायत चुनावों का वोट प्रतिशत पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों से ज्यादा रहा है।

विज्ञापन
Voting in Panchayat elections was more than in Lok Sabha and Assembly elections in bhimtal
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

गांव की सरकार लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई है। मगर त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में यह छोटा चुनाव सांसद, विधायकी के चुनावों पर भारी पड़ गया। नैनीताल जिले में मतदाताओं ने लोकसभा, विधानसभा चुनावों से ज्यादा उत्साह ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में दिखाया है। यही वजह है कि पंचायत चुनावों का वोट प्रतिशत पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों से ज्यादा रहा है। वह भी तब जब इस बार पंचायत चुनाव भरे मानसून में पहाड़ी जिले नैनीताल की तमाम दुरूह परिस्थितियों के बीच हुआ है।

विज्ञापन

पंचायत चुनाव में इस बार मतदान 74.35 प्रतिशत रहा। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में 66.05 और 2024 में लोकसभा चुनाव का मतदान प्रतिशत 61.75 प्रतिशत रहा था। मानसून के मौसम में पंचायत चुनाव होने पर मतदान प्रतिशत कम होने का अंदेशा था। लेकिन गांव की सरकार चुनने के लिए भीमताल, हल्द्वानी, कोटाबाग, रामनगर, रामगढ़, धारी, बेतालघाट और ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के ग्रामीण मतदाताओं ने घरों से निकलकर 74.35 प्रतिशत मतदान किया।

विज्ञापन

नैनीताल जिला है काफी दुरूह
नैनीताल जिला भौगोलिक परिस्थितियों के लिहाज से दुरूह है। हल्द्वानी और रामनगर ब्लॉक को छोड़ दें तो भीमताल, बेतालघाट, ओखलकांडा का भूगोल काफी मुश्किल है। तमाम स्थानों पर तो लोगों ने भयंकर बरसात के बीच भी मतदान केंद्रों में पहुंचकर वोट डाला। यही नहीं नदी-नाले पार कर भी मतदाता गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान केंद्रों तक पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव का मतदान प्रतिशत

विधानसभा - प्रतिशत

लालकुआं - 72.24%

भीमताल - 65.21%

नैनीताल - 54.91%

हल्द्वानी - 65.21%

कालाढूंगी - 67.91%

रामनगर - 70.74%

वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव का मतदान प्रतिशत

विधानसभा - प्रतिशत

लालकुआं - 60.16%

भीमताल - 55.89%

नैनीताल - 50.24%

हल्द्वानी - 57.98%

कालाढूंगी - 60.21%

वर्ष 2025 में पंचायत चुनाव में मतदान प्रतिशत

ब्लॉक              प्रतिशत

रामगढ़ -           72.84%

धारी              75.95%

बेतालघाट        63.62%

ओखलकांडा  72.58%

भीमताल        81.10%

हल्द्वानी         73.61%

कोटाबाग       79.35%

रामनगर       75.13%

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed