फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vomiting - diarrhea in children and women , recruitment

बच्चे और महिला को उल्टी-दस्त, भर्ती

Wed, 18 Mar 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Wed, 18 Mar 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
Vomiting - diarrhea in children and women , recruitment

शहर से 20 किमी दूर तल्ला बगड़ और उससे लगे क्षेत्र इन दिनों स्वास्थ्य की दृष्टि से संवेदनशील हो गए हैं। बीते दिनों उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित दो बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि उसी परिवार के एक बच्चे को गंभीर हालत में बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इधर, मंगलवार को एक बच्चे और महिला को फिर अस्पताल भर्ती किया गया है।

विज्ञापन



मंगलवार सुबह तल्ला बगड़ निवासी गौरव (4) पुत्र लीला राम को बुखार, पसली चलने और गांव की ही मुन्नी देवी (35) पत्नी हरीश चंद्र को डायरिया की शिकायत के चलते बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। बता दें कि बीती नौ मार्च को गौरव की बहन पूजा (6) और 12 मार्च को चचेरे भाई विकास (3) की अचानक हुए बुखार और उल्टी दस्त से मौत हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार को उनके चचेरे भाई अजय (8) पुत्र किशन राम को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन



पूर्व प्रधान कुंवर राम एवं गौ सेवा से जुड़े रणजीत सिंह का कहना है कि इन दिनों तोक पिनौनिया के ग्राम तल्ला बगड़, मल्ला बगड़, महरोड़ा और आसपास के गांवों में कई लोगों को उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित हैं। गांव के हरीश चंद्र, पुष्पा देवी, ललित मोहन, गुंजन, पीताम्बर, लाल सिंह बिष्ट, पीत राम आदि ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंप के निर्देश दिए
कुमाऊं मंडल के प्रभारी स्वास्थ्य निदेशक एवं सीएमओ डा. एलएम उप्रेती ने बताया कि सूचना के बाद उन्होंने शुक्रवार को ही डा. मनोज कांडपाल, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर गीतेश पांडे और एएनएम हेमा को संबंधित गांव भेज दिया था। एएनएम को गांव में कैंप करने और घुघुसिगड़ी के डा. डीएल साहनी को इस पर नजर रखने के निर्देश दिए थे। उनकी ओर से कोई सूचना नहीं दी गई, इसके लिए उनका स्पष्टीकरण लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed