फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vivek became president, Namita became minister

विवेक अध्यक्ष , नमिता मंत्री बनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Vivek became president, Namita became minister
राजकीय शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी ।
हल्द्वानी। राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल की नई कार्यकारिणी के लिए डॉ. विवेक पांडे निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। नमिता पाठक को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमौरी में एक निजी बरातघर में हुए द्विवार्षिक अधिवेशन में महिला उपाध्यक्ष, पुरुष उपाध्यक्ष और मंत्री पद पर चुनाव हुए। संगीता जोशी महिला उपाध्यक्ष, गिरीश चंद्र जोशी उपाध्यक्ष चुने गए। त्रिलोक चंद्र बृजवासी और रश्मि पांडे संयुक्त मंत्री, गिरीश चंद्र कांडपाल, करुणा नेगी संगठन मंत्री, हिमांशु पांडे आय व्यय निरीक्षण बनाए गए।
विज्ञापन

कुल पंजीकृत 1996 पंजीकृत मतदाताओं में से 1625 ने मतदान किया। जिला मंत्री पद पर छह, जिला उपाध्यक्ष पर तीन, महिला जिला उपाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ. गोकुल सिंह मर्तोलिया ने बताया कि चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हुए। इस मौके पर चुनाव अधिकारी रमेश चंद्र तिवारी प्रधानाचार्य जीआईसी कठघरिया, पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य जीजीआईसी देवकी आर्या, गणेश चंद्र कोठारी, कृष्णानंद हरेंद्र कुमार मिश्र, अनिता पाठक, आभा श्रीवास्तव, चुनाव सहायक ललित सम्मल, रेखा भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed