फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vishwanath Sah of Nainital became the chairman of Jharkhand Biodiversity Board.

Nainital News: नैनीताल के विश्वनाथ साह झारखंड जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष बने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Vishwanath Sah of Nainital became the chairman of Jharkhand Biodiversity Board.
नैनीताल। शहर निवासी विश्वनाथ साह का चयन हाल ही में झारखंड जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष पद पर हुआ है। यह प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) के समकक्ष है। भारतीय वन सेवा 1993 बैच के अधिकारी साह झारखंड कैडर से संबद्ध हैं। वर्तमान मेंं वह अध्यक्ष के साथ ही निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी झारपार्क्स, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक झारखंड राज्य वन विकास अभिकरण तथा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन विकास की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय वन प्रबंधन संस्थान भोपाल के पूर्व छात्र रहे साह ने संस्थान के प्रथम बैच 1990 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। करियर की शुरुआत टाटा ऊर्जा अनुसंधान संस्थान टिहरी से की। उन्होंने बायोमास मूल्यांकन के क्षेत्र में महत्त्व पूर्ण शोध कार्य किए। उन्हें पद मिलने पर साह चौधरी समाज, राम सेवक सभा ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed