फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Virus wreaks havoc on Corona Warriors

कोरोना वॉरियर्स पर वायरस का कहर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Virus wreaks havoc on Corona Warriors
हल्द्वानी। जिले में 10 दिन के अंदर चार दरोगा सहित 11 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मेडिकल चौकी प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है। एसएसपी का कहना है कि पुलिसलाइन के 100 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के नाई समेत छह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। लालकुआं थाने के तीन दरोगा, कोतवाली के एक दरोगा और एक एएसआई सहित 11 कर्मी संक्रमित हैं।
सबसे पहले कोतवाली थाने के एक एएसआई कोरोना की चपेट में आए। इसके बाद लालकुआं के तीन दरोगा और कोतवाली के एक दरोगा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इधर दरोगा और अन्य मरीजों का मेडिकल कराने वाले मेडिकल चौकी प्रभारी के साथ पांच सिपाहियों को क्वारंटीन किया गया है। चौकी में अब सिर्फ एक सिपाही बचा है।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने कहा कि पुुलिसकर्मियों के परिवारों और संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जा रही है। थाने और चौकियों के पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed