फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Viral patients

वायरल रोगियों से भरे सरकारी अस्पताल

Thu, 26 Feb 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Thu, 26 Feb 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Viral patients

मौसम का उतार-चढ़ाव लोगों को वायरल की चपेट में ले रहा है। बेस अस्पताल में प्रतिदिन 12 सौ से 14 सौ मरीज ओपीडी में आते हैं, लेकिन इस समय सबसे अधिक रोगी फिजीशियन डा. सीजेएस होरा और डा. पीएस टाकुली के पास पहुंच रहे हैं। फिजीशियन के पास पहुंच रहे 150 से 200 रोगियों में 75 से 100 मरीज वायरल के हैं। हल्का बुखार, खांसी और जुकाम होने पर लोगों को स्वाइन फ्लू का भी अंदेशा हो रहा है। डा. टाकुली ने बताया कि वायरल के लिए मौसम सबसे अनुकूल है, न अधिक ठंड पड़ रही है और न अधिक गर्म हो रहा है। निजी चिकित्सक और एसटीएच से वायरल के मरीजों को स्वाइन फ्लू की आशंका जताकर भेजा जा रहा है। डा. टाकुली ने कहा कि स्वाइन फ्लू के नाम पर हौवा खड़ा करना ठीक नहीं है, इससे मरीज मानसिक रूप से परेशान हो जाता है। उन्होंने बताया कि वायरल ठीक होने में लगभग एक सप्ताह का समय लग रहा है।

विज्ञापन


ये हैं वायरल के लक्षण
= भूख न लगना।
= बदन टूटना।  
= सिर दर्द ।
= जोड़ों में दर्द ।
= जुकाम और खांसी होना ।
= बुखार आना।

बचाव को ये करें उपाय
= गुनगुना पानी पीएं।
= ठंडी चीजें न खाएं।
= पसीना आने पर कपड़े तुरंत बदल लें।
= साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
= फलों के साथ ही सब्जियों का अधिक प्रयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed