फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Viral fever outbreak in Nainital

Nainital News: नैनीताल में वायरल फीवर का प्रकोप, हर रोज 40 से 50 बच्चे पहुंच रहे अस्पताल

Tue, 12 Sep 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 12 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Viral fever outbreak in Nainital
बालरोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश सिसोदिया
नैनीताल। नैनीताल में बदलते मौसम के बीच बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ रहा है। हर रोज 40 से 50 बच्चे इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादा बुखार में बच्चों को दौरा पड़ने की भी संभावना रहती है। इसलिए बच्चों में बुखार की शिकायत होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
विज्ञापन


नैनीताल में बारिश व धूप के चलते मौसम में अचानक परिवर्तन हो रहा है। जिसके चलते कभी ठंड कभी गर्मी हो रही है। मौसम के इस बदलाव में बच्चे वायरल फीवर का शिकार हो रहे हैं। बीडी पांडे अस्पताल में तैनात बालरोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश सिसोदिया ने बताया कि ऐसे मौसम में बच्चों में वायरल फीवर की शिकायत हो रही है। बताया कि वायरल फीवर में बच्चे के गले में खरास, सर्दी जुकाम, बदन में दर्द व बुखार की शिकायत होती है। बताया कि ऐसे मौसम में वायरल इंफेक्शन तेजी से फैलता है। बताया कि ज्यादा बुखार होने पर छह माह से छह साल के बच्चों को दौरा भी पड़ सकता है। वायरल फीवर से उभरने में बच्चों को चार से पांच दिन लग सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

-
सुझाव:
- बुखार होने पर बच्चों को नजदीकी अस्पताल में डाॅक्टर को अवश्य दिखाएं।
- बुखार होने पर बच्चे को खाना अवश्य खिलाएं।
- घर और आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed