फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   VIP number 0001 sold for Rs 7.49 lakh

Nainital News: 7.49 लाख रुपये में बिका वीआईपी नंबर 0001

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
VIP number 0001 sold for Rs 7.49 lakh
फैंसी नंबर की नीलामी में मालामाल हुआ परिवहन विभाग
विज्ञापन

हल्द्वानी। यूके 04 एआर सीरीज के फैंसी नंबर पाने के लिए वाहन मालिकों ने दिल खोलकर पैसे खर्च किए। एआर सीरीज के दो नंबर ही 12.56 लाख रुपये में बिक गए। अन्य वीआईपी नंबरों पर अच्छी रकम खर्च करने से परिवहन विभाग की झोली भर गई।
परिवहन विभाग ने आय बढ़ाने के लिए पांच सौ से ज्यादा नंबरों को फैंसी नंबरों की श्रेणी में रखा है। इनकी बुकिंग राशि दो हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक तय की है। बृहस्पतिवार को एआर सीरीज का नंबर यूके 04 एआर-0001 सबसे ज्यादा धनराशि नीलाम हुआ। इस वीआईपी नंबर की बोली एक लाख रुपये से शुरू हुई थी जो बढ़ते-बढ़ते 7.49 लाख रुपये पर समाप्त हुई। यूके 04 एआर-0009 नंबर की बोली भी एक लाख से शुरू हुई और आखिरी में यह 5.07 लाख रुपये के खरीदार को मिला। यूके 04 एआर 0007 नंबर 3.31 लाख और 0003 नंबर 1.57 लाख रुपये में बोलीदाता के पक्ष में गया। इन दोनों नंबरों का क्रेज ज्यादा है। पिछली सीरीज में भी यह नंबर छाए थे।
विज्ञापन




जानिए कौन सा नंबर कितने में बिका

नंबर - धनराशि

0004 - 91,000

0005 - 56,000

0006 - 46,000

0008 - 55,000



नई सीरीज के चुनिंदा नंबरों को फैंसी नंबर की श्रेणी में लाकर बोली लगाई जाती है। इस सीरीज में 500 से ज्यादा नंबरों को रखा गया है। एआर सीरीज के नंबरों की बाेली फाइनल हुई। सबसे ज्यादा 0001 के लिए 7.49 लाख रुपये की बोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. गुरदेव सिंह, आरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed