फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers united to stop the mining tender in Nihal

Nainital News: निहाल में खनन का टेंडर रोकने को ग्रामीण एकजुट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Villagers united to stop the mining tender in Nihal
कालाढूंगी। चकलुवा के निहाल नाले में रिवर ट्रेनिंग की सुबगुहाट होते ही ग्रामीणों में विरोध शुरू हो गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने विधायक आवास पहुंचकर विरोध जताते हुए कर ज्ञापन दिया। रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, उपाध्यक्ष कुंदन बसेड़ा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक बंशीधर भगत से आवास में मुलाकात की।
विज्ञापन

उन्होंने रिवर ट्रेनिंग निधि-2020 का विरोध कर खनन टेंडर निरस्त करने की मांग की। कहा कि नाले के आसपास दो दर्जन से अधिक मकान हैं। बरसात में आसपास के घरों की कृषि भूमि कटाव हो रहा है। कहा कि रामपुर, खडकपुर, लछमपुर व प्रतापपुर गांव में निहाल नाले की चपेट में बीते बरसात में किसानों के मकान बह चुके हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि विधायक भगत ने खनन टेंडर निरस्त करने को लेकर जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। इस दौरान गोविंद बोरा, कुंदन बोरा, लाल सिंह बसेड़ा, आन सिंह चुफाल, पूरन सिंह चुफाल, विनोद बसेड़ा, रुद्र सिंह देउपा, नंदन सिंह बोरा आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed