{"_id":"68c33cd9f3c3b986a703fbdf","slug":"villagers-troubled-by-potholes-on-the-road-had-to-stage-a-sit-in-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-109513-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सड़क के गड्ढों से परेशान ग्रामीणों को देना पड़ा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सड़क के गड्ढों से परेशान ग्रामीणों को देना पड़ा धरना
Fri, 12 Sep 2025 02:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
बेतालघाट में बदहाल सड़क को लेकर धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
गरमपानी (नैनीताल)। लंबे समय से बदहाल शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग की सुध नहीं लेने पर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को पूर्व दायित्वधारी पीसी गोरखा और पूर्व ग्राम प्रधान त्रिभुवन मेहरा के नेतृत्व में वर्धों के शिव मंदिर में धरना-प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने कहा कि बेतालघाट को जोड़ने वाले मार्ग के खस्ताहाल होने से तल्ला वर्धों, मल्ला वर्धों, नैनीचैक, थापली, कोरड, हल्सौ, तिवारी गांव, रतौडा और आमबाड़ी के ग्रामीणों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान अपनी उपज को मंडी तक समय से नहीं पहुंचा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने श्री कैंची धाम की एसडीएम मोनिका के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। इस दौरान हरेंद्र सिंह, आशा देवी, नरेंद्र पाल सिंह, दुर्गा देवी, जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा, खुशहाल हालसी, हितेंद्र मेहरा आदि मौजूद रहे। वहीं, खैरना-रानीखेत स्टेट हाईवे पर कालिका मोड़ के पास गड्ढे होने के चलते वाहन चालकों ओर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बृहस्पतिवार को छाती गांव के सरपंच राम सिंह बिष्ट, कुबेर सिंह और धीरज सिंह ने श्रमदान कर सड़क के गड्ढों को भरा। संवाद