फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers stopped construction work of drinking water line, surrounded EE

Nainital News: ग्रामीणों ने पेयजल लाइन का निर्माण कार्य रोका, ईई को घेरा

Sat, 06 Apr 2024 02:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 06 Apr 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Villagers stopped construction work of drinking water line, surrounded EE
कालाढूंगी। विकासखंड कोटा बाग की ग्राम सभा पवलगढ़ में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई जा रही पेयजल लाइन में ग्रामीणों ने घटिया निर्माण कार्य होने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। मौके पर पहुंचे जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मनोज गंगवार को भी ग्रामीणों ने खरी खोटी सुनाई। उन्होंने निर्माण कार्य तुरंत ठीक करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम सभा पवलगढ़ में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना का कार्य किया जा रहा है। एक करोड़ 44 लख रुपये की लागत से बन रही इस पेयजल योजना के तहत ग्रामसभा में 7.3 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी है। इसके साथ ही 150 किलो लीटर का एक टैंक बनाया जाना है। ग्राम प्रधान रमेश बधानी, राजेंद्र प्रसाद, दीपक छीमवाल, प्रकाश नैनवाल, राजू गोस्वामी ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा लाइन बिछाने के दौरान भारी अनियमितता बरती जा रही है जिसमें पेयजल लाइन को उचित गहराई में नहीं डाला गया है जबकि कई जगह पर खुले में लाइन डाली गई है। निर्माणाधीन पेयजल टैंक में भी मानकों की अनदेखी की जा रही है। टैंक अभी से कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। टैंक निर्माण में लगाई जा रही सरिया काफी पुरानी होने के साथ जंक लगकर बेकार हो चुकी है। कई घरों में पुरानी पेयजल लाइन से ही नई पेयजल लाइन को जोड़ दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग द्वारा शीघ्र लाइन को ठीक नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में जल संस्थान के ईई मनोज गंगवार को कई बार फोन किया परंतु उनका फोन रिसीव नहीं हुआ
विज्ञापन


जूनियर इंजीनियर जल संस्थान, अजीत बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर ईई व मैंने निर्माण कार्यों को देखा व जहां भी निर्माण कार्य सही नहीं हुआ है ठेकेदार से उसको दोबारा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed