{"_id":"68bb456a9adc423bb403c899","slug":"villagers-raised-the-demand-for-building-a-bridge-in-dolkot-ghat-haldwani-news-c-240-1-shld1006-109430-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: डोलकोट गधेरे में पुल बनाने की मांग उठाई ग्रामीणों ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: डोलकोट गधेरे में पुल बनाने की मांग उठाई ग्रामीणों ने
Sat, 06 Sep 2025 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। खैरना-बेतालघाट स्टेट हाईवे में डोलकोट गधेरे में पुल नही होने से ग्रामीणों को बरसात में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। तीन सितंबर को डोलकोट गधेरे में पानी का बहाव तेज होने के चलते बाइक से घर जा रहे वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट की गधेरे में बहने से मौत हो गई थी। वन दरोगा की मौत के बाद से ग्रामीण गधेरे में पुल निर्माण की मांग करने लगे हैं। बेतालघाट की जेष्ठ प्रमुख भावना जोशी और पूर्व बीडीसी सदस्य सुरेश जोशी ने पुल बनाने की मांग की है। कहा कि बेतालघाट और खैरना की तरफ आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को गधेरा पार करते समय खतरा बना रहता है।
विज्ञापन