फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers rage on closing 100-year-old road

100 साल पुराना रास्ता बंद करने पर ग्रामीण भड़के

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Villagers rage on closing 100-year-old road
सांकेतिक
लालकुआं। बजरी कंपनी क्षेत्र के एक स्टोन क्रशर संचालक की ओर से 100 साल पुराने रास्ते को बंद करने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। सोमवार को ग्रामीणों ने क्रशर के बाहर प्रदर्शन करने के बाद तहसीलदार के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

सोमवार को बिंदुखत्ता और बजरी कंपनी के ग्रामीणों ने बजरी कंपनी कीलीज निरस्त भूमि पर स्थित हल्द्वानी स्टोन क्रशर गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, हल्द्वानी स्टोन क्रशर के स्वामी रामबाबू मिश्रा पर बजरी कंपनी में कार्यरत 250 परिवारों के 100 साल पुराने सार्वजनिक रास्ते को बंद करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि उक्त रास्ता बिंदुखत्ता के कई गावों को जोड़ता है जिसे ग्रामीण आवाजाही के लिए इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

पुराने क्रशर संचालकों द्वारा रास्ते से कभी छेड़छाड़ नहीं की गई। लेकिन जब से क्रशर को नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा ने खरीदा है तब से रास्ते में ग्रामीणों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। प्रदर्शन करने वालों में दीपक जोशी, इमरान खान, भीम सिंह रावत, सुंदर सिंह कार्की, अमजद खान, रंजीत गिल, कमल जीना, दीपक टाकुली, सरताज खान, नब्बू खान, संतोष सिंह बाजवा, रितु छावड़ा, सकशाना बेगम, राधा कश्यप, दीपक कश्यप, जितेंद्र पाल सिंह, विनोद पांडे, दानिश खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रशर 1956 से लीज की जमीन पर चल रहा है। लीज की समयावधि 2027 तक है इसलिए लीज की भूमि में सार्वजनिक रास्ता होने का सवाल ही नहीं उठता है। क्रशर में चहारदीवारी नहीं होने के कारण लोग क्रशर के भीतर से आवागमन करते थे। अब चहारदीवारी कर दी गई है तो कुछ लोग बेवजह विरोध कर रहे है। -रामबाबू मिश्रा, क्रशर स्वामी व पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत लालकुआं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed