फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers Protest in Kaladhungi

कालाढूंगी की तहसील में प्रदर्शन किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Villagers Protest in Kaladhungi
तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : KALADUNGI
कालाढूंगी। ग्रामसभा रामपुर के सूरपुर में एथनॉल प्लांट के निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने सोमवार को कालाढूंगी तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसडीएम रेखा कोहली को ज्ञापन सौंपकर फैक्ट्री निर्माण पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि आबादी, फल पट्टी, पर्यावरण के मानकों की अनदेखी करते हुए प्लांट संचालकों को विभागीय अधिकारियों द्वारा धरातल पर बिना जांच किए अनुमति दी जा रही है। सोमवार को तहसील में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि एथनाल प्लाट किसी भी दशा में नहीं बनने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने कहा कि सूरपुर से लगे हुए रतनपुर, देवीपुरा, खड़कपुर, करमपुर, विजयपुर, नरीपुर, सकतपुर, गुलजारपुर आदि कई गांव हैं, जहां ग्रामीण रहते भी हैं और फसल भी होती है व आम लीची के बाग भी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को विश्वास में लिए बगैर निर्माण कार्य किया जा रहा है जो गलत है। एसडीएम रेखा कोहली ने बताया कि ग्रामीणों ने डीएम के नाम ज्ञापन दिया है। फिलहाल मामला हाईकोर्ट में पहुंचा है। कोर्ट के आदेश तक प्लांट का निर्माण रोका गया है। कोर्ट का फैसला आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मोहन सिंह खोलिया, वीरेंद्र कुमार, दीपक गोस्वामी, परमजीत कौर, कमल जंतवाल, जसविंदर सिंह, जोगेंद्र प्रसाद, जीवन देऊपा, पूरन जलाल, विक्रम जंतवाल, ललित सिंह, जनार्दन जोशी, जाकिर हुसैन, अशोक कुमार, तेजू दिगारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed