फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers protest against the proposed Chandni Zone

Nainital News: प्रस्तावित चांदनी जोन के विरोध में ग्रामीण

Sun, 02 Mar 2025 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 02 Mar 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest against the proposed Chandni Zone
कालाढूंगी/बैलपड़ाव/रामनगर। पवलगढ़ व मनकंठपुर के ग्रामीणों की शनिवार को संयुक्त बैठक पवलगढ़ में पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश बधानी की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

इसमें मानव-वन्यजीव संघर्ष के अंदेशे को देखते हुए प्रस्तावित चांदनी सफारी जोन के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा। मांग के समर्थन में ग्रामीणों ने नारेबाजी भी की। दोनों गांव के ग्रामीणों ने आंदोलन को समर्थन देने पर सहमति जताई। बैठक को डॉ. महेश भट्ट, प्रेम चंद्र जोशी, नवीन चंद्र भट्ट, मुकेश बिष्ट गैबुआ, कनिष्ठ उप प्रमुख कुलदीप तड़ियाल आदि ने संबोधित किया।
तय किया गया कि शीघ्र ही एक बैठक नंदपुर खेमपुर गैबुआ के ग्रामीणों के साथ की जाएगी। बाद में रेंज कार्यालय बैलपड़ाव पहुंचकर मुख्य वन संरक्षक को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। वहां ललित तिवारी, कृष्णानंद, देवी दत्त, नंदा वल्लभ, महेश बधानी, नंदन सिंह खाती, विक्की मनराल, विपिन गजरौला आदि थे।
विज्ञापन

वहीं रविवार को सांवल्दे वन चौकी परिसर में महापंचायत की जाएगी। इसमें बाघ के हमले में घायल युवक के इलाज और मृतक की पत्नी को नौकरी देने सहित अन्य मांगें की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed