फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers injured by leopard attack in Betalghat

Nainital News: बेतालघाट में तेंदुए के हमले से ग्रामीण घायल

Mon, 16 Dec 2024 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 16 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers injured by leopard attack in Betalghat
बेतालघाट (नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत घघरेटी में रविवार सुबह जंगल में बकरी चरा रहे केशव दत्त बधानी पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। केशव ने हल्ला मचाकर और पत्थर मारकर तेंदुए को भगाया, लेकिन तेंदुए के हमले में वह घायल हो गए। वहीं, तेंदुए ने उनकी बकरी को मार दिया।
विज्ञापन

केशव की आवाज सुनकर ग्रामीण जंगल में पहुंचे और घायल केशव को बेतालघाट सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना देकर पिंजरा लगाने और गश्त की बढ़ाने की मांग की है। इधर घघरेटी, सुरीफार्म, मझेड़ा, डोबा, सिल्टोना, जोशीखोला और बेतालघाट बाजार में भी तेंदुआ की दहशत बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन


खीनापानी में पिंजरे के बाद लगाए ट्रैप कैमरे
गरमपानी (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत खीनापानी के चौनीखेत में तेंदुए की दहशत से ग्रामीण परेशान हैं। बीते दिनों तेंदुए के हमले से गांव की एक युवती की जान बाल-बाल बची थी। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने पिंजरा लगाने के बाद अब तेंदुए की मूवमेंट जानने के लिए दो ट्रैप कैमरे भी लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के अनूप सिंह जीना ने बताया कि तेंदुए के लगातार आबादी क्षेत्र में आने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। इधर, रेंजर प्रमोद कुमार ने बताया कि वन कर्मियों की गश्त के साथ ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने लोगों से अकेले घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। साथ ही घरों के आसपास झाड़ियां काटने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed