{"_id":"69e91c88fe44c79f7e0d49ca","slug":"villagers-arrive-at-the-police-outpost-to-protest-against-suspicious-activities-at-a-house-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-5941-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एक घर में संदिग्ध गतिविधियों के विरोध में चौकी पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एक घर में संदिग्ध गतिविधियों के विरोध में चौकी पहुंचे ग्रामीण
Thu, 23 Apr 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
पीरूमदारा। पीरूमदारा के ग्राम दुलेपुरी में एक मकान पर संदिग्ध गतिविधियों का ग्रामीणों ने विरोध किया है। मामले में ग्रामीणों ने चौकी पहुंचकर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को ग्राम प्रधान ममता सनवाल के नेतृत्व में ग्रामीण पीरूमदारा पुलिस चौकी पहुचें। यहां ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में स्थित एक मकान में पिछले एक साल से अज्ञात महिलाओं और पुरुषों का जमावड़ा लगा रहता है। लग्जरी गाड़ियों और बाहरी लोगों के देर-सबेर आने-जाने से क्षेत्र की शांति भंग हो रही है और बहू-बेटियों की सुरक्षा को लेकर भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मकान की जांच की जाए और वहां आने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान करने की मांग की है। यहां हिमानी, ममता, तुलसीदेवी, गोविंदी रावत, मनीषा, कलावती, मधु, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन