फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Villagers and Congressmen protest for movement from Gaula bridge Haldwani

Haldwani News: गौला पुल से आवाजाही के लिए ग्रामीणों और कांग्रेसियों का धरना, NHAI के कार्यों की जांच की मांग

Mon, 23 Sep 2024 01:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 23 Sep 2024 01:22 PM IST
सार

गौला पुल को आवाजाही के लिए खोलने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को ग्रामीणों के साथ मिलकर गौला पुल के पास धरना प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Villagers and Congressmen protest for movement from Gaula bridge Haldwani
गौला पुल से आवाजाही के लिए ग्रामीणों और कांग्रेसियों का धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

गौला पुल को आवाजाही के लिए खोलने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को ग्रामीणों के साथ मिलकर गौला पुल के पास धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था कर पुल को तत्काल खोलने की मांग की। एनएचएआई की ओर से किए गए कार्यों की जांच की मांग की। एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। इस दौरान सरकार, एनएचएआई और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

धरने पर हुई सभा में विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि एप्रोच रोड बहने से गौला पुल को बंद हुए एक सप्ताह से ज्यादा का समय हो गया है। पुल बंद होने की वजह से गौलापार, चोरगलिया, खटीमा, टनकपुर जाने वालें वाहनों को काठगोदाम होते हुए जाना पड़ रहा है। कहा कि ग्रामीणों को खेतों की उपज लाने में ज्यादा भाड़ा खर्च हो रहा है। संबंधित विभाग ने कार्य ही शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- युवक की पिटाई से आक्रोश: हल्द्वानी से खनस्यू तक उबाल, ग्रामीणों ने बहुउद्देशीय भवन का घेराव कर की नारेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक संजीव आर्या और ललित जोशी ने कहा कि छात्र-छात्राओं और नौकरी पेशालोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत आ रहीं हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद महेंद्र पाल ने कहा कि भाजपा सरकार निरकुंश हो चुकी है। विकास कार्य करना तो दूर, पूर्व के विकास कार्यों को भी भाजपा सरकार बरकरार नहीं रख पाई है। जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने कहा कि सरकार को काश्तकारों, गरीबों से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने पुल के स्पान बढ़ाने की योजना का भी विरोध किया। इसके बाद कांग्रेसियों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर पुल को जल्द खोलने, एप्रोच रोड को तत्काल बनाने, स्टेडियम को बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम करने, पूर्व में बनी एप्रोच रोड को बचाने में हुए खर्च की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई।

धरने पर हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, राजेंद्र खनवाल, प्रकाश पांडे, राजेंद्र सुयाल, सुरेंद्र बिष्ट, शशि वर्मा खजान पांडे, नीरज रैक्वाल, अर्जुन बिष्ट, हेमंत बगड्वाल, मलय बिष्ट, योगेश जोशी, महिपाल रैक्वाल, विनय दानी, बलवंत मेहरा, जगदीश रैक्वाल आदि रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed