फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Anger from Haldwani to Khansyu due to beating of man

युवक की पिटाई से आक्रोश: हल्द्वानी से खनस्यू तक उबाल, ग्रामीणों ने बहुउद्देशीय भवन का घेराव कर की नारेबाजी

Mon, 23 Sep 2024 09:39 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 23 Sep 2024 09:39 AM IST
सार

युवक के साथ बर्बरता से मारपीट करने वाले दरोगा और सिपाही की बर्खास्तगी की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने रविवार को बहुउद्देशीय भवन का घेराव किया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Anger from Haldwani to Khansyu due to beating of man
बहुउद्देशीय भवन में धरने पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

खनस्यूं थाने में युवक के साथ बर्बरता से मारपीट करने वाले दरोगा और सिपाही की बर्खास्तगी की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने रविवार को बहुउद्देशीय भवन का घेराव किया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसपी क्राइम ने आक्रोशित लोगों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। उधर, मारपीट के आरोपी दरोगा को एसएसपी शनिवार को लाइन हाजिर कर चुके हैं।

खनस्यूं थाने के दरोगा और सिपाही पर ग्राम पंचायत टांडा निवासी मनमोहन शर्मा के साथ मारपीट का आरोप है। इससे गुस्साए ग्रामीण रविवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी पहुंचे। पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष दीपक मेवाड़ी ने पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के मनमोहन सिंह ने फेरी वाले से सत्यापन और आधार कार्ड को लेकर पूछताछ की थी लेकिन इससे दरोगा बौखला गए। उन्होंने थाने में सिपाही के साथ मिलकर युवक को बेरहमी से पीटा। ग्रामीण आरोपी दरोगा और सिपाही को बर्खास्त करने की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- सड़क हादसे में घायल हुई मां: पुलिस के चक्कर काटता रहा बेटा, नहीं किया गया मुकदमा...तो बेटा पहुंचा कोर्ट और फिर

विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी क्राइम हरबंस सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में विवेक मिश्रा, अमन बिष्ट, योगेश कुमार, चंदन मेवाड़ी, लक्की मेवाड़ी, मदन गौनिया, पंकज चौहान, प्रिंस मिश्रा रहे। वहीं, कांग्रेसी नेता हरीश पनेरू ने पीड़ित युवक और ग्रामीणों के साथ खनस्यूं थाने में धरना-प्रदर्शन कर आरोपी दरोगा और सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निलंबित करने की मांग की।


कांग्रेस नेता हरीश पनेरू ने कहा कि पुलिस-प्रशासन अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रहा है और स्थानीय लोगों के साथ मारपीट कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। पनेरू ने आरोप लगाया कि पुलिस स्थानीय लोगों से भवन निर्माण के लिए खनन सामग्री ले जाने पर वूसली करती है। इस दौरान त्रिलोचन सुयाल, किशोर पलड़िया, लाल सिंह चिलवाल, हरीश सुयाल, दीपक दुर्गापाल आदि मौजूद रहे। उधर भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने शिकायत पर एसएसपी ने दोषी दरोगा को लाइनहाजिर कर दिया है। कहा कि ग्रामीणों के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed