{"_id":"6a9d5eb022f87facc10b1cf8","slug":"video-of-a-ruckus-on-the-streets-set-to-a-haryanvi-song-goes-viral-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: हरियाणवी गाने पर रील बनाते हुए कार-बाइकों के काफिले संग सड़कों पर हुड़दंग, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: हरियाणवी गाने पर रील बनाते हुए कार-बाइकों के काफिले संग सड़कों पर हुड़दंग, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 06 Sep 2026 06:08 PM IST
गायत्री जोशी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sun, 06 Sep 2026 06:08 PM IST
सार
हल्द्वानी में देर रात कार और बाइकों के काफिले के साथ हुड़दंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर युवकों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
रात में कार-बाइकों के काफिले संग सड़कों पर हुड़दंग करते युवक।
- फोटो : वीडियोग्रैब
विस्तार
कार और बाइकों का हुजूम, हाथों में मोटे डंडे और रील में बजता हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का गाना हम तो गुंडे हैं मैडम जी...गुंडागर्दी करते हैं। यह दृश्य किसी फिल्म का नहीं बल्कि शनिवार देर रात हल्द्वानी की सड़कों का है। पुलिस को चुनौती देने वाला और उनकी मुस्तैदी पर तमाम सवाल खड़ा करने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस तक पहुंची तब लड़कों की तलाश शुरू हुई लेकिन सवाल यह है कि जब रात की शांति में युवकों का समूह शहर की सड़कों पर हुड़दंग कर रहा था तब पुलिस कहां थी।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की जांच व पुष्टि की जा रही है, पुलिस कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। जल्द ही युवकों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन