{"_id":"577571334f1c1bd42c79a8d8","slug":"via-ramnagar-lalkuan-special-train-will-leave-howrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर से वाया लालकुआं चलेगी हावड़ा स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर से वाया लालकुआं चलेगी हावड़ा स्पेशल ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं/रामनगर।
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं(नैनीताल)। रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान कराए जाने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने रामनगर-हावड़ा के लिए एक जोड़ी ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक ट्रेन बाया गोरखपुर चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05007 रामनगर-हावड़ा ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक ट्रेन रामनगर से प्रत्येक शुक्रवार यानी 08, 15, 22 व 29 जुलाई को रवाना होगी। वहीं 05008 हावड़ा-रामनगर ग्रीष्मकालीन स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन हावड़ा से प्रत्येक रविवार 10 ,17, 24 व 31 जुलाई को चलेगी।
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 05007 रामनगर-हावड़ा ग्रीष्मकालीन स्पेशल वीकली ट्रेन रामनगर से सायं 5.55 बजे रवाना होगी, जो काशीपुर, बाजपुर होते हुए लालकुआं जंक्शन से रात 7.55 बजे पर रवाना होगी। यह स्पेशल ट्रेन बरेली सिटी, सीतापुर कैंट गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडनौना तमकु हीरोड, थावे, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, कियूल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल, दुर्गापुर, बद्रधमान स्टेशन होते हुए हावड़ा पहुंचेगी।
16 कोच होंगे स्पेशल ट्रेन में
लालकुआं। रामनगर हावड़ा स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के 6, शयनयान श्रेणी के 6, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक तथा एसएलआर/एसएलआरडी के 2 कोचों सहित कुल 16 कोच होगें।