फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Veterinary department driver found dead under suspicious circumstances in Haldwani

Haldwani: संदिग्ध हालात में मृत मिला पशु चिकित्सा विभाग का चालक, घरेलू कलह में जान देने की आशंका

Mon, 27 Apr 2026 10:30 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 27 Apr 2026 10:30 AM IST
सार

हल्द्वानी में पशु चिकित्सा विभाग के एडीओ कार्यालय में तैनात चालक का शव किराये के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

विज्ञापन
Veterinary department driver found dead under suspicious circumstances in Haldwani
मौत (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हल्द्वानी में पशु चिकित्सा विभाग के एडीओ ऑफिस में तैनात चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव किराये के कमरे में बेड पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन

पीलीकोठी शिवपुरम निवासी आकाशदीप भट्ट ने रविवार को 112 पर सूचना दी कि उनके किरायेदार जयप्रकाश (45) पुत्र स्व.गंगाराम आर्य निवासी त्रिलोकपुर दानीबंगर चोरगलिया दरवाजा नहीं खोल रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र चंद्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा तो भीतर जयप्रकाश बेड पर उल्टे पड़े थे। पंखे से दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था और गले पर निशान थे। घटनास्थल पर फोरेंसिक यूनिट को बुलाया गया लेकिन टीम के रामनगर में होने के कारण घटनास्थल का निरीक्षण बाद में किया जाएगा। कमरे से शराब की खाली बोतल भी मिली है।

विज्ञापन

 

शनिवार शाम ही पत्नी-बेटे को छोड़ लौट आया था घर

परिजनों ने पुलिस को बताया कि जयप्रकाश पत्नी, बेटे और अन्य परिजनों के साथ छड़ायल में अपनी साली की शादी में गया था। वहां किसी बात पर जयप्रकाश की पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर वह शनिवार शाम ही किराये के कमरे पर आ गया। सुबह 11 बजे परिजन यहां पहुंचे लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुखानी थाना क्षेत्र में युवक के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अमित कुमार सैनी, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed