{"_id":"6acbea485fc6c6c9bf03ce56","slug":"road-construction-to-krishnapur-poses-a-challenge-for-the-administration-nainital-news-c-238-1-ntl1003-131416-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कृष्णापुर के लिए मार्ग निर्माण प्रशासन के लिए चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कृष्णापुर के लिए मार्ग निर्माण प्रशासन के लिए चुनौती
Mon, 12 Oct 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। निकाय क्षेत्र कृष्णापुर में रहने वाले लोगों के लिए मोटर मार्ग न होना समस्या बना हुआ है तो प्रशासन के लिए मार्ग निर्माण की चुनौती है। कृष्णापुर के वीरभट्टी मार्ग की संवेदनशीलता को देखते हुए पूर्व में भी मार्ग निर्माण की पहल हो चुकी हैं लेकिन सभी योजनाएं अधूरी हैं। इधर, तल्लीताल डांठ में कृष्णापुर को मोटर मार्ग से जोड़ने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का धरना प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा।
वीरभट्टी मार्ग नैनीताल का प्राचीन मार्ग है, ब्रिटिशर्स इसी मार्ग से आवाजाही करते थे। बाद में यहां सीसी मार्ग का निर्माण किया गया। इस मार्ग से अधिकांशत: दोपहिया एवं कुछ चार पहिया वाहनों का ही संचालन होता था। वर्ष 2021-22 में लोनिवि को जिला योजना से 20 लाख रुपये मिले लेकिन वन विभाग की अनापत्ति न मिलने से धनराशि वापस हो गई। इसके बाद जिला योजना में वन विभाग को पहले चरण में 15 व दूसरे चरण में 38 लाख रुपये अवमुक्त हुए। अब तक 50 फीसदी बटिया पूरी नहीं हुई है, बनी हुई बटिया वाला मार्ग झाड़ियों से बंद है। इधर लोनिवि की ओर से एरीज से कृष्णापुर तक करीब 2.5 किमी मार्ग प्रस्तावित है। इसमें वन विभाग से अनापत्ति होनी है। मार्ग न होने से 4000 हजार से अधिक की आबादी परेशान है।
कोट
14 व 15 अक्तूबर को भूवैज्ञानिक, यूएलएमसी अधिकारियों के यहां पहुंचने की संभावना है। टीम के पहुंचने के बाद उनकी राय के क्रम में मार्ग के लिए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-प्रमोद पाठक सहायक अभियंता सिंचाई विभाग
कोट
एरीज से कृष्णापुर मार्ग के प्रस्ताव को सितंबर माह में ऑनलाइन किया जा चुका है। वन विभाग की ओर से आवश्यक सर्वे व अनापत्ति के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जा सकेगी। -रत्नेश सक्सेना, अधिशासी अभियंता, लोनिवि