फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The jugalbandi of Moon, Venus and Mercury will be seen in the sky

खगोल प्रेमियों के लिए खुशखबरी: आज आसमान में सजेगी चंद्रमा, शुक्र और बुध की जुगलबंदी, कैसे और कब देखें यह नजारा

Mon, 12 Oct 2026 12:42 PM IST
Heera पंकज कुमार
पंकज कुमार Published by: Heera Updated Mon, 12 Oct 2026 12:42 PM IST
सार

आज सूर्यास्त के तुरंत बाद पश्चिमी आकाश में तीन खगोलीय पिंड- हंसियाकार चंद्रमा, शुक्र और बुध ग्रह एक साथ नजर आएंगे। ये तीनों मिलकर आसमान में एक खूबसूरत त्रिकोणीय युति का निर्माण करेंगे। 

विज्ञापन
The jugalbandi of Moon, Venus and Mercury will be seen in the sky
चंद्रमा - फोटो : Freepik

विस्तार

 

विज्ञापन

खगोल प्रेमियों और वैज्ञानिकों के लिए सोमवार की शाम एक बेहद दुर्लभ और ऐतिहासिक दृश्य लेकर आ रही है। आज सूर्यास्त के तुरंत बाद पश्चिमी आकाश में तीन खगोलीय पिंड हंसियाकार चंद्रमा (क्रिसेंट मून), चमकीला शुक्र और सूर्य के सबसे नजदीक रहने वाला बुध ग्रह एक साथ नजर आएंगे। ये तीनों मिलकर आसमान में एक खूबसूरत त्रिकोणीय युति का निर्माण करेंगे।

 

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से आज की सबसे बड़ी घटना बुध ग्रह का सूर्य से अपने अधिकतम पूर्वी कोणीय झुकाव पर पहुंचना है। भारतीय समयानुसार आज बुध ग्रह सूर्य से पूर्व की ओर लगभग 25 डिग्री की अधिकतम कोणीय दूरी पर स्थित होगा। चूंकि बुध ग्रह सूर्य के अत्यंत निकट परिक्रमा करता है इसलिए सामान्य दिनों में यह सूर्य की तीव्र चकाचौंध में छिपा रहता है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार, इस स्थिति में आने पर बुध ग्रह सूर्य के अस्त होने के बाद भी क्षितिज पर कुछ देर तक चमकता रहता है। वैज्ञानिकों और शौकिया खगोलविदों के लिए इस रहस्यमयी और सौरमंडल के सबसे छोटे ग्रह का अध्ययन व फोटोग्राफी करने का यह साल का सबसे बेहतरीन अवसर है। 

विज्ञापन

कैसे और कब देखें यह नजारा
एरीज विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र यादव के मुताबिक, इस घटना को देखने का सबसे सही समय सूर्यास्त के ठीक 30 से 45 मिनट बाद होगा। पश्चिमी दिशा में जहां सूरज डूबता है, ठीक उसी ओर नीचे की तरफ देखने पर यह दुर्लभ त्रिकोण दिखाई देगा। उन्होंने सलाह दी है कि इस दृश्य को स्पष्ट देखने के लिए किसी ऊंचे स्थान या खुले मैदान में जाएं जहां पश्चिमी क्षितिज के सामने पेड़ या इमारतें न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed