फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Major action against electricity theft in Haldwani

हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई: 108 लोग रंगेहाथ पकड़े गए, भाजपा नेत्री भी शामिल

Mon, 12 Oct 2026 11:18 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Mon, 12 Oct 2026 11:18 AM IST
सार

हल्द्वानी में यूपीसीएल, बिजली विजिलेंस और पुलिस की सात टीमों ने सोमवार तड़के पांच बजे हल्द्वानी के गांधीनगर, आजादनगर, नयी बस्ती और उजालानगर फीडर क्षेत्रों में छापेमारी की। इस अभियान में 108 लोग बिजली चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़े गए।

विज्ञापन
Major action against electricity theft in Haldwani
हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल), बिजली विजिलेंस और पुलिस की संयुक्त टीमों ने सोमवार तड़के बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सुबह पांच बजे से शुरू हुए इस अभियान में सात टीमों ने गांधीनगर, आजादनगर, नयी बस्ती और उजालानगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान कुल 108 लोग बिजली चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़े गए, जिनमें भाजपा से जुड़ी एक नेत्री भी शामिल बताई जा रही हैं। अचानक हुई इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


विज्ञापन

यूपीसीएल के मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में देहरादून से भी विजिलेंस टीम हल्द्वानी पहुंची थी। निगम की ओर से सभी पकड़े गए लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed