फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Venus and Mercury will be the king minister

शुक्र होंगे राजा और बुध मंत्री

Fri, 08 Apr 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 08 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Venus and Mercury will be the king minister
नवरात्र - फोटो : अमर उजाला
चैत्र शुक्ल पक्ष वर्ष प्रतिपदा से चैत्र नवरात्र का आरंभ होगा। शुक्रवार से नौ दिन तक मां दुर्गा के नौ रूपों का पूजन किया जाएगा। प्रात: सूर्योदय से मध्याह्न एक बजे तक कलश स्थापना और ध्वजा रोहण किया जा सकता है।
विज्ञापन


शुक्रवार माता लक्ष्मी का वार होने के कारण इस दिन शैलपुत्री के रूप में माता की स्थापना की जाएगी। नव दुर्गा के आरंभ में सिंह वाहनी के रूप में चतुर्भुज रूप धारण कर माता अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है। सत्व गुण से युक्त, तप की मुद्रा में उत्तर की ओर मुख की हुई माता के पूजन का समय प्रात: सूर्योदय से प्रारंभ हो जाएगा, जो मध्याह्न एक बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य डा. नवीन चंद्र जोशी के अनुसार भारतीय नव संवत्सर यानी विक्रम संवत 2073 का आरंभ आठ अप्रैल से होगा। इस वर्ष सौम्या नाम का संवत्सर है, इसमें दैत्य गुरु शुक्राचार्य राजा और बुध मंत्री हैं। सौम्य संवत्सर में वृष, कन्या व मकर राशि अपैट रहेगा और कर्क, वृश्चिक और मीन राशि को विषुवत संक्रांति समृद्धि प्राप्त होती है। अन्न का उत्पादन अधिक मात्रा में होगा और विश्व स्तर पर भारत का वर्चस्व बढ़ेगा। जिन राशियों को वर्ष अपैट है, वे चंद्रमा पूजन व शिव रुद्री पाठ कराकर दोष निवारण करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed