फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vehicles will be parked in Russian bypass and Narayan Nagar

रूसी बाईपास और नारायण नगर में पार्क होंगे वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will be parked in Russian bypass and Narayan Nagar
नैनीताल के कलेक्ट्रेट सभागार में पर्यटन सीजन की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक लेते डीएम सविन बंसल। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। आगामी पर्यटक सीजन में पर्यटकों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन रूसी बाईपास और नारायण नगर में पार्किंग की सुविधा देगा। इन पार्किंग स्थलों से सैलानियों के लिए शटल सेवा भी चलाई जाएगी। शटल सेवा में तैनात टैक्सियों के चालक निर्धारित वर्दी में रहेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सविन बंसल ने मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में पर्यटन सीजन की व्यवस्थाओं को लेकर हुई बैठक में यह बात कही। बैठक में यातायात, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, होटल, टैक्सी, टूर ऑपरेटर, शौचालय, सफाई, सड़कों की मरम्मत व सौंदर्यीकरण आदि से संबंधित व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि रूसी बाईपास, नारायण नगर, तल्लीताल के साथ ही मल्लीताल में भी प्री-पेड टैक्सी बूथ बनाए जाएंगे। आरटीओ की ओर से निर्धारित टैक्सी दरों को प्रदर्शित किया जाएगा। अधिक किराया वसूलने वाले टैक्सी चालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी और निजी वाहनों को टैक्सी में इस्तेमाल करने वालों के वाहनों को सीज किया जाएगा।
विज्ञापन

आंतरिक सड़कों की मरम्मत करे लोनिवि
डीएम बंसल ने लोनिवि के ईई को अपर माल रोड में पड़ी दरारों को ठीक कराने के निर्देश दिए। कहा कि रूसी बाईपास पार्किंग स्थानीय निकाय और नारायण नगर पार्किंग कुमाऊं मंडल विकास निगम चलाएगा। दोनों संस्थाओं को पार्किंग से होने वाले राजस्व का 50 प्रतिशत धनराशि पार्किंग विकास पर ही व्यय करना होगा। जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को शहर के आंतरिक मार्गों की मरम्मत करने, दीवार एवं रेलिंग का रंगरोगन करने, मल्लीताल स्थित ओपन एयर थिएटर को विकसित कर माल रोड में म्यूरल्स लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग को नालों की सफाई करने और मलबे का समय से निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन साइड पार्किंग व्यवस्था बनाने का सुझाव
टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने मल्लीताल में टैक्सी प्री-पेड बूथ लगाने के साथ ही निर्धारित टैक्सी रेट लिस्ट प्रदर्शित करने और लवर प्वाइंट, सुसाइड प्वाइंट, हिमालय दर्शन में शौचालय व्यवस्था के साथ इन जगहों पर वन साइड पार्किंग व्यवस्था बनाने का सुझाव दिया। होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कैंट, मेट्रोपोल, नारायण नगर, रूसी बाईपास में सुव्यवस्थित पार्किंग एवं पार्क वाहनों की सुरक्षा, नारायण नगर और रूसी बाईपास में पर्यटक डेस्क की स्थापना करने, पार्किंग स्थलों में यात्रियों के बैठने के लिए बेंच एवं शेड निर्माण कराने और जलपान के लिए स्टॉल लगवाने का सुझाव दिया। उन्होंने नगर के शौचालयों की नियमित सफाई कराने और उन्हें रात्रि 10 बजे तक खोलने की भी मांग की।

ये रह मौजूद
बैठक में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, केएमवीएन के एमडी रोहित मीणा, एडीएम केएस टोलिया, एसडीएम विनोद कुमार, गौरव चटवाल, एएसपी राजीव मोहन, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, महाप्रबंधक जल संस्थान डीके मिश्रा, ईई लोनिवि डीएस कुटियाल, विद्युत एसएस उस्मान, हरीश चन्द्र सिंह, एआरटीओ विमल पाण्डे, अधिशासी अधिकारी एके वर्मा, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष नीरज जोशी, ओमवीर सिंह, कुंवर चंद्र, ललित जोशी, दीपक मटियाली, होटल एसोसिएशन के दिग्विजय बिष्ट, वेद साह, राजेश साह आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed