{"_id":"61648ebe8ebc3e627031d20e","slug":"vc-of-kumaon-comisnor-nainital-news-hld4410977110","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्ता के साथ समय से पूरे कराएं निर्माण कार्य: सुशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्ता के साथ समय से पूरे कराएं निर्माण कार्य: सुशील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। मंडलायुक्त सुशील कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह निर्माण कार्यों पर गुणवत्ता का विशेष ध्यान दें और कार्यों को समय से पूरा कराएं।
आयुक्त सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। अल्मोड़ा जिले की समीक्षा के दौरान उन्होंने उद्यान विभाग को समय से लाभार्थियों का चयन करने, बीज एवं पौध समय से उपलब्ध कराने, गांवों में रोजगार परक योजनाओं के शिविर लगाने को कहा। उन्होंने जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक को समय से सीएम स्वरोजगार योजना के लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए।
चंपावत जिले की समीक्षा के दौरान उन्होंने सीडीओ को उद्यान विभाग, जल जीवन मिशन व पीएमजीएसवाई के कार्यों की समीक्षा करने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ की समीक्षा में उन्होंने पीएमजीएसवाई के कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताई और इस वर्ष जवाबदेही तय करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए।
मंडलायुक्त ने नैनीताल जिले में रोजगारपरक योजनाओं की प्रगति पर संतोष जताया और अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए।
ऊधमसिंह नगर की समीक्षा के दौरान वन विभाग के कार्यों की डिविजन वार समीक्षा करने, बीस सूत्री कार्यक्रम में अंतर्गत कार्यों की टास्क फोर्स के माध्यम से जांच कराने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए।
बैठक में सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी, नवनीत पांडे, राजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
अब तक कहां कितनी धनराशि हुई है खर्च (प्रतिशत में)
जिला राज्य सेक्टर केंद्र पोषित जिला योजना
अल्मोड़ा 60.19 90.55 71.89
बागेश्वर 70.00 91.00 76.86
नैनीताल 61.57 76.36 87.40
यूएस नगर 57.72 66.19 82.90
पिथौरागढ़ 62.11 90.16 72.14
चंपावत 54.83 90.34 72.81