फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vaishnavjan - School-college resonating with Ramdhun

Nainital News: वैष्णवजन और रामधुन से स्कूल-कॉलेज गुंजायमान

Tue, 03 Oct 2023 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 03 Oct 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Vaishnavjan - School-college resonating with Ramdhun
हल्द्वानी। गांधी जयंती के अवसर पर सभी स्कूल और कॉलेज में वैष्णव जन और रामधुन गुंजायमान हुई। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद सर्व धर्म सभा आयोजित की गई। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में प्रो. एनएस बनकोटी ने ध्वजारोहण किया। बीएड प्रशिक्षुओं ने रामधुन गायी और संगीत के प्राध्यापक डॉ. गोविंद बोरा में वैष्णव जन गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रो. बीआर पंत, डॉ. अनिता जोशी, डॉ. सीएस नेगी, डॉ. संजय खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. शशि पुरोहित ने ध्वजारोहण किया। स्वच्छता अभियान, खोखो प्रतियोगिता आयोजित हुई।

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के सभागार में वैदिक और पौराणिक मंगलाचरण के साथ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की गई। कुलपति प्रो. ओम प्रकाश सिंह नेगी, कुलसचिव प्रो. पीडी पंत, प्रो. गिरिजा प्रसाद पांडेय, डॉ. नंदन तिवारी आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचीवर्स एकेडमी में बच्चों ने गांधी चित्र बनाओ प्रतियोगिता में भाग लिया। यहां निदेशक रवि शंकर शर्मा, रश्मि शर्मा, भैरव मेवाड़ी, पूर्णिमा सुयाल मौजूद रहे। नैनी वैली स्कूल में प्रधानाचार्या संगीता गोयल ने ध्वजारोहण किया। निर्मला कॉंवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्या स्मिथा मैथ्यू के नेतृत्व में सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई। आनंदा एकेडमी में प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट, दीक्षा बिष्ट और प्रधानाचार्या माया बिष्ट आदि थे।

सेंट लोरेंस स्कूल की प्रधानाचार्या अनिता जोशी, उप प्रधानाचार्य भुवनेश कर्नाटक ने ध्वजारोहण किया।

जसगोविन पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यूनिक पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य वंदना साहू, प्रबंधक महेश कुमार के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली।

एसकेएम के बच्चों ने स्वच्छता श्रमदान और नुक्कड़ नाटक किए। आश्रय सेवा समिति वृद्धाश्रम में सामग्री बांटी।

बियरशिवा स्कूल में संस्थापक निरुपमा भट्ट तलवार, तिलक राज तलवार ने ध्वजारोहण किया।

बीएलएम एकेडमी में प्रधानाचार्य गायत्री कंवर, मानव संसाधन प्रबंधक अमर सिंह कवर मौजूद रहे।

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में निदेशक वीबी नैनवाल, प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने पुष्प अर्पित किए। इस्पीरेशन स्कूल में भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।




यहां भी हुए कार्यक्रम =:=

नैनीताल को आपरेटिव बैंक के परिसर में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बैंक अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह रावत, पंकज सुयाल, संदीप कुमार आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed