फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarayani In Haldwani

झुमक्याली इनरैणी की दाणी जसी झुमक्याली...

Fri, 11 Jan 2019 01:36 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: yashwant yashwant Updated Fri, 11 Jan 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Uttarayani In Haldwani
उत्तरायणी मेला - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में चल रहे उत्तरायणी मेले में लोक गायक अमित गोस्वामी और प्रह्लाद मेहरा के  गीतों पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। मेले के  तीसरे दिन बृहस्पतिवार को लोगों ने जमकर स्टॉलों पर खरीदारी की। सांध्य कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में गोपाल बाबू गोस्वामी के बेटै अमित गोस्वामी ने ‘ना वास घुघुती- सुण तेर में लाग निस्वासा’, ‘देवी बाराही म्येरी सेवा लीजे हो’ गीत सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। लोकगायक प्रह्लाद मेहरा ने ‘कै धुरी फुलल मासी क फूल’, ‘ह्यू फूल फूलो हिमाली हवै ले’, ‘झुमक्याली इनरैणी की दाणी जसी झुमक्याली’, ‘शेरू मरतोल्या भाना दरमियानी’ गीतों पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।   
विज्ञापन

इस मौके पर हेमंत बगड़वाल, नीरज जोशी, मुकेश जोशी, राज राणा, आकाश बेलवाल, योगेश अधिकारी, आदि मौजूद रहे।

 प्रतियोगिताओं के परिणाम:
चम्मच दौड़ जूनियर बालक वर्ग में नवनीत पांडे प्रथम, हर्षित कश्मीरा द्वितीय, कनिष्क पंत तृतीय रहे। चम्मच दौड़ सीनियर वर्ग में नकुल गुप्ता प्रथम, सौरभ परिहार द्वितीय, पंकज परिहार तृतीय रहे। चम्मच दौड़ में बालिका जूनियर वर्ग में महिमा कपिल प्रथम, शिया भंडारी द्वितीय, कुशाग्रा तृतीय रहीं। इसी में सीनियर वर्ग में कनिका भट्ट प्रथम, स्नेहा कुकरेती द्वितीय, सौम्या पांडे तृतीय, जलेबी दौड़ में बालक जूनियर वर्ग में धवल जोशी प्रथम, पवन नेगी द्वितीय, कार्तिक कश्मीरा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कुमांउनी भाषण प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में देवाशीष कांडपाल प्रथम, उदय जोशी द्वितीय, उमा मेलकानी तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में प्रियंका बिष्ट प्रथम, मनीष कांडपाल द्वितीय, राज मेहरा तृतीय रहे। लोकगीत प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में धीरज मेलकानी प्रथम, रेनू सनवाल द्वितीय, पंकज शर्मा तृतीय रहे। लोकनृत्य सीनियर वर्ग में जीजीआईसी स्कूल प्रथम, देवभूमि एकेडमी द्वितीय, आस्था चेतना ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाली हो लाली होसिया....
हल्द्वानी। प्रेरणा समिति की ओर से कमलुवागांजा में चल रहे उत्तरायणी कौतिक म्यर पहाड़ म्यर संस्कृति कार्यक्रम के पांचवे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। 
कार्यक्रम में मेंहदी, एपण और शगुन आखर प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कथक नृत्य केंद्र आरटीओ रोड के कलाकारों ने समूह नृत्य पेश किया। माही रौतेला ने कुमाउंनी और नेपाली गीत पर नृत्य किया। बीना शर्मा ने ‘लाली हो लाली होसिया’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। मेले में अमित लटवाल, सुमन लटवाल, भोला मेलकानी, मोनिका शर्मा, दरबान सिंह मेटवाल, रमेश सिंह आदि मौजूद थे।


ऊंचापुल में उत्तरायणी कौतिक में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
हल्द्वानी। ऊंचापुल स्थित रामदरबार पर्वतीय सांस्कृतिक मंच द्वारा उत्तरायणी  कौतिक के दूसरे दिन रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। इसमें महिला वर्ग तथा बच्चों की खेल प्रतियोगिता भी हुई। कुमाऊंनी गायिका दीपा नागरकोटी, नंद किशोर पांडे द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी और दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। लीला कोठारी, हेमा पतलिया, जानकी पोखरिया, उषा बिष्ट, लीला मनराल, ममता जोशी, विमला कांडपाल, अनिता जोशी, रितु कांडपाल ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में भोला पलडिया, सुभाष जोशी, भोला दत्त भगत, भूपेंद्र चौधरी, हरीश कोठारी, शंकर कांडपाल, मनोज जोशी, पंकज पलडिया, मुन्ना भोजक ने  पुरस्कार वितरित किए। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में हेमा पतलिया, ममता कर्नाटक, चंपा तिवारी, चम्मच दौड़ में गायत्री भट्ट, चंपा बिष्ट, अनिता जोशी, पुरुष वर्ग में अखिलेश जोशी, मयंक पलडिया और स्वयं गौड़ विजेता रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed