फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Weather: Rain in half the city and sunshine in the other half in haldwani

Haldwani: जब मौसम ने ली करवट...आधे शहर में बारिश से लोगों को मिली राहत, आधा सूखा रहा; नहीं थमी पारे की रफ्तार

Tue, 28 May 2024 10:15 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 28 May 2024 10:15 AM IST
सार

हल्द्वानी में नौतपा के तीसरे दिन भी दोपहर तक बेतहाशा गर्मी रही। तापमान रविवार के मुकाबले एक डिग्री कम 41 और न्यूनतम पारा 28.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Rain in half the city and sunshine in the other half in haldwani
haldwani weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी में नौतपा के तीसरे दिन भी दोपहर तक बेतहाशा गर्मी रही। तापमान रविवार के मुकाबले एक डिग्री कम 41 और न्यूनतम पारा 28.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया लेकिन आद्रता बढ़ने से दिनभर उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे। झुलसाती तपिश ने लोगों को घरों में कैद रखा। हालांकि दोपहर बाद नैनीताल रोड पर कुछ देर की हल्की बारिश ने गर्मी से थोड़ा राहत जरूर दी।

ये पढ़ें- Haldwani: जंगल में मुठभेड़ के दौरान तस्कर बोला- तिवारी गाड़ी से उतरा तो गोली मार दूंगा....इस बार तू नहीं बचेगा

विज्ञापन
सोमवार दोपहर बाद नैनीताल रोड पर हल्की बारिश से मौसम सुहावना रहा और लोगों को काफी राहत मिली। कालाढूंगी रोड, रामपुर रोड, कुसुमखेड़ा और कमलुवागांजा इलाके में कुछ देर के लिए हवाएं चली लेकिन बारिश नहीं हुई। पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि आद्रता 51 प्रतिशत होने से उमस अन्य दिनों से काफी ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को 10.6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पूर्वी हवा भी चली। आने वाले दिनों में तापमान 41 से 42 डिग्री और पर्वतीय जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तर मध्य भारत के निकटवर्ती क्षेत्रों में सामान्य से अधिक गर्मी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed