फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Encounter case between forest department and smuggler in the forest in haldwani

Haldwani: जंगल में मुठभेड़ के दौरान तस्कर बोला- तिवारी गाड़ी से उतरा तो गोली मार दूंगा....इस बार तू नहीं बचेगा

Tue, 28 May 2024 06:39 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 28 May 2024 06:39 AM IST
सार

हल्द्वानी के टांडा रेंज की टीम का जब तस्कर लखबिंदर सिंह से आमना सामना हुआ तो तस्कर ने वन विभाग की तरफ सीधा फायर झोंक दिया। इस दौरान तस्कर ने वन सुरक्षा दल के प्रभारी कैलाश तिवारी की ओर तमंचा दिखाकर कहा कि तिवारी तू कई बार बच गया है। 

विज्ञापन
Encounter case between forest department and smuggler in the forest in haldwani
तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी के टांडा रेंज की टीम का जब तस्कर लखबिंदर सिंह से आमना सामना हुआ तो तस्कर ने वन विभाग की तरफ सीधा फायर झोंक दिया। उसने वन सुरक्षा दल के प्रभारी कैलाश तिवारी की ओर तमंचा दिखाकर कहा कि तिवारी तू कई बार बच गया है। इस बार नहीं बचेगा। बोला गाड़ी से उतरा तो गोली मार दूंगा। इस दौरान वह तमंचे में कारतूस डालने लगा। वन विभाग ने मौके का फायदा उठाकर पैर पर फायर झोंक दिया। इसके बाद लखविंदर गिर गया। वन विभाग की टीम ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। साथ ही गाड़ी में बैठे दो तस्करों को भी दबोच लिया।

टांडा रेंज के रेंजर रूप नारायण गौतम ने बताया कि तस्कर टांडा रेंज से तीन बार पेड़ काटकर लकड़ी ले जा चुका है। रविवार को भी ये लोग लकड़ी काटने आए थे। चार बजे ही इन्होंने पिकप को लालकुआं जंगल के पास बस्ती में खड़ा कर दिया था। मुखबिर से हमें सूचना मिली थी। हम तीन वाहनों में रात 11 बजे तक हल्दूचौड़ के पास मिडास मॉल पर खड़े थे।

विज्ञापन

रात 10 बजे तक हमारी टीम गश्त कर रही थी। इस कारण तस्कर ने जंगल में गाड़ी नहीं डाली। इन्होंने रात में ही पेड़ काटकर मोटरसाइकिल से बजरी रोड के किनारे रख दिए। करीब 12 बजे बाद इन्होंने जंगल में गाड़ी अंदर डाली। मुखबिर से सूचना मिली तो हम लोगों ने इन्हें माल सहित पकड़ने के लिए जाल बिछया।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो बजे हम लालकुआं के पास से अंदर जंगल में दाखिल हुए। जब हम जंगल में 500 मीटर आगे चले तो सामने से बाइक और उसके पीछे पिकअप आती दिखाई दी। इसने हमें देखते ही बाइक रोककर पहला फायर कर दिया। इसने कैलाश तिवारी को धमकी दी। कहा कि तिवारी गाड़ी से उतरेगा तो गोली मार दूंगा।

जब यह दूसरी बार गोली लोड कर रहा था तो हमें लगा ये हमपर वार कर देगा। इस कारण हमने फायर किया। इसके जांघ में सामने से छर्रे लगे हैं। साथ ही ऐडी और पंजे में छर्रे लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed