फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand top news: Today Kumaon News

Kumaon News: नैनीताल में सड़क बनी काल, आज हल्द्वानी से लेकर कैंची तक चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा, पढ़िए खबरें

Thu, 30 May 2024 08:01 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 30 May 2024 08:01 AM IST
सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज कैंची धाम के दर्शन करने आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में 10 प्लाटून पीएसी और 723 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। नैनीताल में उमस से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी परेशान होने लगे हैं। पढ़िए खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand top news: Today Kumaon News
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1- नैनीताल में उमस से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी परेशान होने लगे हैं। बुधवार को नैनीताल का अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो बीते पांच वर्षों में इस तिथि को सबसे ज्यादा है। इस कारण पहाड़ में भी पंखे और कूलर की जरूरत पड़ने लगी है।
विज्ञापन

Weather News: उत्तराखंड में गर्मी का तांडव जारी, हल्द्वानी में पारा पहुंचा 41 पार...हीट वेव से लोग परेशान
विज्ञापन

 

2- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज कैंची धाम के दर्शन करने आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में 10 प्लाटून पीएसी और 723 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। बुधवार को नैनीताल पुलिस लाइन में एसएसपी पीएन मीणा ने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Haldwani: आज कैंची धाम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, सुरक्षा में 723 पुलिस रहेंगे तैनात, चप्पे-चप्पे पर नजर
 

3- दिल्ली क्षेत्र के पश्चिमी विहार में पंजाबी कॉलोनी स्थित एनसी जिंगल स्कूल के छात्रों का एक ग्रुप मुक्तेश्वर घूमने आया है। बुधवार शाम करीब चार बजे स्कूली बच्चे धारी स्थित भालूगाड़ घूमने जाने के लिए जैसे ही बस में बैठे कि अचानक बस सड़क से ढलान की ओर बढ़ते हुए खेत में पलट गई। इससे बस में सवार बच्चों की चीख पुकार मच गई। गनीमत रही की बस में चालक समेत पांच बच्चे ही सवार थे। बच्चों और चालक को मामूली चोटें आईं जिन्हें हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Road Accident: खेत में पलटी दिल्ली के पब्लिक स्कूल की बस, पांच छात्रों समेत छह घायल...मची चीख पुकार
 
विज्ञापन

4- नैनीताल के पास बेतालघाट ब्लॉक के तल्लागांव स्थित साई स्टोन क्रसर में बुधवार की सुबह चार बजे के करीब एक तेंदुआ पानी के टैंक में जा गिरा। सुबह 9 बजे पंप ऑपरेटर जब पानी खोलने के लिए टैंक के पास पहुंचा तो उसने तेंदुए को टैंक में गिरा हुआ देखा। तेंदुए को पानी के टैंक में गिरा देख पंप ऑपरेटर ने भागकर वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।
Nainital: पानी के टैंक में गिरा तेंदुआ, वन विभाग ने ऐसे किया रेस्क्यू...चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला
 

5- बाजपुर में मंगलवार देर रात दोराहा चौक के पास एक होटल में आयोजित शादी समारोह के दौरान मामूली कहासुनी पर दो पक्ष भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज, हाथापाई हो गई। मारपीट में यूपी स्वार क्षेत्र के दो लोग सहित चार लोग को चोटें आईं जिससे शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। दोराहा पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार पुलिस के पहुंचने से पहले ही मामला शांत हो गया था। 
Udham Singh Nagar News: शादी समारोह में दो पक्ष भिड़े, चार लोग चोटिल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed