फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Leopard fell into water tank in nainital

Nainital: पानी के टैंक में गिरा तेंदुआ, वन विभाग ने ऐसे किया रेस्क्यू...चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला

Wed, 29 May 2024 07:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 29 May 2024 07:00 PM IST
सार

नैनीताल के पास तल्लागांव स्थित साई स्टोन क्रसर में बुधवार की सुबह चार बजे के करीब एक तेंदुआ पानी के टैंक में जा गिरा। सूचना पर पहुंची टीमों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 2 बजे तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन
Leopard fell into water tank in nainital
nainital - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल के पास बेतालघाट ब्लॉक के तल्लागांव स्थित साई स्टोन क्रसर में बुधवार की सुबह चार बजे के करीब एक तेंदुआ पानी के टैंक में जा गिरा। सुबह 9 बजे पंप ऑपरेटर जब पानी खोलने के लिए टैंक के पास पहुंचा तो उसने तेंदुए को टैंक में गिरा हुआ देखा। तेंदुए को पानी के टैंक में गिरा देख पंप ऑपरेटर ने भागकर वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।

विज्ञापन


वन विभाग, राजस्व और पशुपालन विभाग के डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 2 बजे तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेंदुआ बुधवार की सुबह चार बजे क्रशर से लगे जंगल की ओर जाते समय पानी के टैंक में जा गिरा होगा। हालांकि क्रशर के पास आबादी क्षेत्र नहीं है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Road Accident: नदी में गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, एक घंटे तक वाहन के भीतर फंसा रहा चालक...बाल बाल बचा ड्राइवर

विज्ञापन
विज्ञापन

कोसी रेंज की वन क्षेत्राधिकारी सोनल पनेरू ने बताया कि पानी के टैंक में फंसे तेंदुए को बिना टैंकुलाइज किए ही टैंक से बाहर निकाला गया। टैंक में गिरा तेंदुआ नर था जिसकी उम्र पांच साल के करीब थी। बाद में वह जंगल की ओर चला गया। उन्होंने कहा कि पानी का टैंक खुला रखने वाले क्रशर संचालक को टैंक को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उपप्रभागीय वनाधिकारी राजकुमार, पशुचिकित्सक डॉ. हिमांशु पांगती, ललित मोहन आर्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed