फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Six injured in Delhi school bus overturned in field in bhimtal nainital

Road Accident: खेत में पलटी दिल्ली के पब्लिक स्कूल की बस, पांच छात्रों समेत छह घायल...मची चीख पुकार

Thu, 30 May 2024 05:53 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 30 May 2024 05:53 AM IST
सार

दिल्ली के एनसी जिंगल स्कूल के छात्रों का एक ग्रुप मुक्तेश्वर घूमने आया है। बुधवार शाम स्कूली बच्चे बस में बैठे कि अचानक बस सड़क से ढलान की ओर बढ़ते हुए खेत में पलट गई। हादसे के वक्त बस में सवार बच्चों की चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Six injured in Delhi school bus overturned in field in bhimtal nainital
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

दिल्ली क्षेत्र के पश्चिमी विहार में पंजाबी कॉलोनी स्थित एनसी जिंगल स्कूल के छात्रों का एक ग्रुप मुक्तेश्वर घूमने आया है। बुधवार शाम करीब चार बजे स्कूली बच्चे धारी स्थित भालूगाड़ घूमने जाने के लिए जैसे ही बस में बैठे कि अचानक बस सड़क से ढलान की ओर बढ़ते हुए खेत में पलट गई। इससे बस में सवार बच्चों की चीख पुकार मच गई। गनीमत रही की बस में चालक समेत पांच बच्चे ही सवार थे। बच्चों और चालक को मामूली चोटें आईं जिन्हें हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली के निजी पब्लिक स्कूल के 130 विद्यार्थियों टूर मंगलवार शाम यहां पहुंचा था। स्कूल की शिक्षिका ने बताया कि विद्यार्थियों को लेकर हल्द्वानी तक तीन बसें आईं थीं यहां से पांच बसों से बच्चे भ्रमण के लिए मुक्तेश्वर पहुंचे थे। बुधवार शाम मुक्तेश्वर भ्रमण पर जाने के लिए जैसे ही बस में बैठे तभी बस सड़क से ढलान की ओर आगे बढ़ गई और खेत में पलट गई। हादसे में बस चालक के अलावा स्कूली छात्र रोबिन, दिव्यांशु, श्रेयांश, प्रद्युमन और शिखर घायल हो गए। सभी छात्रों की उम्र 17 वर्ष बताई गई है।

विज्ञापन


शिक्षिका ने बताया कि बस में केवल पांच बच्चे थे। उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी गई है, वे हल्द्वानी के लिए चल दिए हैं। उन्होंने बताया कि यह टूर पांच दिन का था, बुधवार को मुक्तेश्वर और बृहस्पतिवार को नैनीताल, फिर जिम कॉर्बेट भ्रमण का कार्यक्रम था। टूर पर बच्चों के साथ 14 शिक्षक- शिक्षिकाएं आएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर थानाध्यक्ष कमित जोशी ने बताया कि हादसे की सूचना 112 के माध्यम से मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर रेस्क्यू करते हुए सभी को बाहर निकाला। बस चालक कैलाश जोशी निवासी नवाबी रोड, हल्द्वानी और छात्र प्रद्युमन पुत्र मोहन सिंह निवासी पश्चिमी विहार, नई दिल्ली को हल्की चोटें आ गई। बस चालक को उपचार के लिए पदमपुरी सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने चालक को छुट्टी दे दी। वहीं छात्र को विद्यालय प्रबंधन उपचार के लिए हल्द्वानी ले गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाकी सभी छात्र सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed