{"_id":"665470502850c8a8bf092e00","slug":"uttarakhand-top-news-kumaon-news-2024-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kumaon News: धमाके से दहला उत्तराखंड का अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में काल बनकर आया सोमवार; पढ़िए कुमाऊं की खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumaon News: धमाके से दहला उत्तराखंड का अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में काल बनकर आया सोमवार; पढ़िए कुमाऊं की खबरें
Mon, 27 May 2024 05:13 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 27 May 2024 05:13 PM IST
सार
Kumaon News: टनकपुर-तवाघाट एनएच के एलागाड़ में कार्य करने के दौरान मलबा आने से पोकलैंड के साथ ऑपरेटर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। मौके ऑपरेटर की मौत हो गई। हल्द्वानी उपकारागार में देर रात पुलिस-प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। पढ़ें खबरें
विज्ञापन
बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1- टनकपुर-तवाघाट एनएच के एलागाड़ में कार्य करने के दौरान मलबा आने से पोकलैंड के साथ ऑपरेटर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। मौके ऑपरेटर की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। घटना की सूचना मिलते ही 11 वाहिनी एसएसबी के एसी जुबैर अहमद और उनके साथ 15 जीवन, तहसीलदार राम प्रसाद आर्या, पुलिस के एसाई प्रदीप कुमार, हिलवेज के अधिकारी मौके में पहुंचे। एसएसबी और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर शव को धारचूला अस्पताल पहुंचाया।जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
2- हल्द्वानी उपकारागार में देर रात पुलिस-प्रशासनिक टीम ने संयुकाक्त रूप से छापा मारा। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि इस दौरान जेल में कोई अव्यवस्था नहीं मिली। बता दें कि, इस तरह से छापा पूरे राज्य में एक साथ मारे गया।
Uttarakhand: हल्द्वानी उपकारागार में पुलिस-प्रशासन ने देर रात मारा छापा, मचा हड़कंप; इस सूचना पर हुई कार्रवाई
Uttarakhand: हल्द्वानी उपकारागार में पुलिस-प्रशासन ने देर रात मारा छापा, मचा हड़कंप; इस सूचना पर हुई कार्रवाई
3- रुद्रपुर शहर में तीन लकड़ी कारोबारियों के दफ्तर और घरों पर चल रही आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई 78 घंटे के बाद समाप्त हो गई। साढ़े तीन दिन से ज्यादा चली कार्रवाई के बाद टीम को घर से 3.30 लाख रुपये, ज्वैलरी और दुकान से महज 580 रुपये की रकम मिली। इसके बाद टीम व्यापारी के बेटे रोनिक के लैपटॉप की हार्डडिस्क और मोबाइल लेकर लौट गई।
Income Tax Raid: आयकर विभाग का छापा खत्म, 78 घंटे में घर से 3.30 लाख...तो दुकान से सिर्फ 580 रुपये मिले
Income Tax Raid: आयकर विभाग का छापा खत्म, 78 घंटे में घर से 3.30 लाख...तो दुकान से सिर्फ 580 रुपये मिले
4- कौसानी में शनिवार देर रात एक रेस्टोरेंट में अचानक धमाका हुआ, इससे दहशत फैल गई। धमाके से रेस्टोरेंट ध्वस्त हो गया जबकि इसके पास पर्यटन विभाग के कार्यालय के दरवाजे, खिड़कियों में लगे शीशे टूट गए। आसपास के छह से अधिक मकानों में दरारें आ गईं।
Almora News: रेस्टोरेंट में हुआ जोरदार धमाका, आसपास के मकानों में आईं दरारें; तस्वीरों में देखिए तबाही का मंजर
Almora News: रेस्टोरेंट में हुआ जोरदार धमाका, आसपास के मकानों में आईं दरारें; तस्वीरों में देखिए तबाही का मंजर
5- जसपुर के पतरामपुर बाजार से घरेलू सामान की खरीदारी कर अपने घर जा रहे बाइक सवार पर तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया है।
बाइक सवार युवक पर तेंदुए का हमला: बलकार नीचे गिरा...तो खींचकर झाड़ियों में ले जाने लगा खूंखार; ऐसे बची जान
बाइक सवार युवक पर तेंदुए का हमला: बलकार नीचे गिरा...तो खींचकर झाड़ियों में ले जाने लगा खूंखार; ऐसे बची जान