फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   operator died after Poclain and operator fell into a ditch in Dharchula pithoragarh

Accident: मलबे की चपेट में आने से पोकलैंड के साथ ऑपरेटर खाई में गिरा, मौत; SSB और पुलिस ने शव को निकाला बाहर

Mon, 27 May 2024 01:07 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 27 May 2024 01:07 PM IST
सार

Pithoragarh Accident: टनकपुर-तवाघाट एनएच के एलागाड़ में कार्य करने के दौरान मलबा आने से पोकलैंड के साथ ऑपरेटर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। मौके ऑपरेटर की मौत हो गई। 

विज्ञापन
operator died after Poclain and operator fell into a ditch in Dharchula pithoragarh
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टनकपुर-तवाघाट एनएच के एलागाड़ में कार्य करने के दौरान मलबा आने से पोकलैंड के साथ ऑपरेटर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। मौके ऑपरेटर की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। घटना की सूचना मिलते ही 11 वाहिनी एसएसबी के एसी जुबैर अहमद और उनके साथ 15 जीवन, तहसीलदार राम प्रसाद आर्या, पुलिस के एसाई प्रदीप कुमार, हिलवेज के अधिकारी मौके में पहुंचे। एसएसबी और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर शव को धारचूला अस्पताल पहुंचाया।जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: गौला नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दोस्त के साथ गया था संजय; चित्रशिला घाट पर हुई घटना

विज्ञापन

operator died after Poclain and operator fell into a ditch in Dharchula pithoragarh
सड़क बंद होने से फंसे हुए यात्री और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, टनकपुर-तवाघाट एनएच में सोमवार सुबह 6 बजकर 18 मिनट में एलागाड़ के पास एनएचपीसी से 100 मीटर आगे हिलवेज कंपनी के ऑपरेटर मलबा सफाई के दौरान अचानक ऊपर से मलबा आने के कारण हिलवेज कंपनी का पोकलैंड मशीन का ऑपरेटर मशीन और मलबे के साथ 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें पोकलैंड ऑपरेटर श्यामलाल (28) हिमाचल प्रदेश के चंबा निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। 
 

operator died after Poclain and operator fell into a ditch in Dharchula pithoragarh
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद से सड़क का कार्य फिलहाल बंद है। जिसके कारण आदि कैलाश, पंचाचुली यात्री और स्थानीय लोग सड़क बंद होने से दोनों तरफ फंसे है। सड़क शाम तक खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।

एलागाड़ में सड़क बंद होने आदि कैलाश और पंचाचुली यात्री के साथ-साथ स्थानीय लोग सुबह 6 बजे से अभी तक फंसे हुए है। 200 से 250 गाड़ियां सड़क के दोनों ओर फंसे हुए है। यात्रियों ने घटना में ऑपरेटर की मौत पर संवेदना व्यक्त की।छत्तीसगढ़ से आए यात्री महेश कुमार साहू ने फंसे हुए यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सड़क को शीघ्र खोलने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन

operator died after Poclain and operator fell into a ditch in Dharchula pithoragarh
एलागाड़ में जान जोखिम में डालकर आवाजाही करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम मंजीत सिंह ने फंसे हुए लोगों की परेशानियों को देखते हुए कार्यदाई संस्था हिलवेज को शीघ्र सड़क खोलने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed