Uttarakhand: हल्द्वानी उपकारागार में पुलिस-प्रशासन ने देर रात मारा छापा, मचा हड़कंप; इस सूचना पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी उपकारागार में देर रात पुलिस-प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि इस दौरान जेल में कोई अव्यवस्था नहीं मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी उपकारागार में देर रात पुलिस-प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि इस दौरान जेल में कोई अव्यवस्था नहीं मिली। बता दें कि, इस तरह से छापा पूरे राज्य में एक साथ मारे गया।
ये पढ़ें- Weather: उत्तराखंड में गर्मी ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड, 42 डिग्री से ज्यादा पहुंचा तापमान; लोग हुए बेहाल
उपकारागार में देर रात अचानक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। इससे जेल प्रशासन में खलबली मच गई। वहीं, कैदियों में हड़कंप मचा रहा। बताया गया है कि जेल के अंदर मोबाइल चलाने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि छापे में ऐसा कुछ नहीं मिला। इस दौरान जेल में बंदियों की अधिक संख्या और उनके बैरकों में रहने की अच्छी व्यवस्था नहीं होने पर अधिकारियों ने चिंता जताई। साथ ही छापे में फिलहाल प्रशासन और पुलिस को कोई भी कमी देखने को नहीं मिली। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, सीओ संगीता और जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय मौजूद रहे।