फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   A massive explosion occurred in the restaurant Kausani almora

Almora News: रेस्टोरेंट में हुआ जोरदार धमाका, आसपास के मकानों में आईं दरारें; तस्वीरों में देखिए तबाही का मंजर

Mon, 27 May 2024 10:29 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 27 May 2024 10:29 AM IST
सार

कौसानी में शनिवार देर रात एक रेस्टोरेंट में अचानक धमाका हुआ, इससे दहशत फैल गई। धमाके से रेस्टोरेंट ध्वस्त हो गया जबकि इसके पास पर्यटन विभाग के कार्यालय के दरवाजे, खिड़कियों में लगे शीशे टूट गए। आसपास के छह से अधिक मकानों में दरारें आ गईं।

विज्ञापन
A massive explosion occurred in the restaurant Kausani almora
almora - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

अल्मोड़ा के कौसानी में शनिवार देर रात एक रेस्टोरेंट में अचानक धमाका हुआ, इससे दहशत फैल गई। धमाके से रेस्टोरेंट ध्वस्त हो गया जबकि इसके पास पर्यटन विभाग के कार्यालय के दरवाजे, खिड़कियों में लगे शीशे टूट गए। आसपास के छह से अधिक मकानों में दरारें आ गईं। होटलों में रह रहे पर्यटक और घरों में रह रहे लोग पूरी रात नहीं सो सके। धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस, फायर सर्विस के साथ ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची लेकिन किसी भी निर्णय तक नहीं पहुंच सकी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।

ये पढ़ें- Haldwani: गौला नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दोस्त के साथ गया था संजय; चित्रशिला घाट पर हुई घटना

विज्ञापन



 

 

Trending Videos

A massive explosion occurred in the restaurant Kausani almora
अल्मोड़ा - फोटो : अमर उजाला

सोमेश्वर की सीमा से लगे कौसानी में शनिवार रात करीब 12 बजे एक रेस्टोरेंट में अचानक धमाका हुआ। धमाके साथ रेस्टोरेंट पूरी तरह ध्वस्त हो गया और इसमें रखा सभी सामान मलबे में दब गया। रेस्टोरेंट संचालक को खासा नुकसान हुआ है। धमाका इतना भीषण था कि रेस्टोरेंट की ईंट सहित अन्य सामग्री कई मीटर दूर होटलों और घरों तक पहुंच गए। आसपास के होटल, मकान हिलने लगे और इनमें रह रहे पर्यटक और लोगों ने बाहर की तरफ दौड़ लगाई। रेस्टोरेंट के पास स्थित पर्यटन विभाग के कार्यालय के दरवाजे और खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए जबकि आसपास बने छह से अधिक मकानों में दरारें आ गईं।

विज्ञापन

A massive explosion occurred in the restaurant Kausani almora
कौसानी में धमाका - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दूसरे दिन रविवार को सीओ विमल प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस, फायर सर्विस और फोरेंसिंक की टीम घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पूरे दिन टीम घटना के कारण खोजती रही, लेकिन किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी। धमाके के पीछे कोई विस्फोटक सामग्री थी, यदि यही कारण है तो यह सामग्री कहां से आई और इसे कौन लाया या इसके पीछे अन्य कारण है, इन सब सवालों के जवाब खोजने में टीम जुटी है।
विज्ञापन

A massive explosion occurred in the restaurant Kausani almora
कौसानी - फोटो : अमर उजाला
रेस्टोरेंट में रखे सभी रसोई गैस सिलिंडर सुरक्षित
घटना के बाद पुलिस, फायर सर्विस की टीम के साथ ही स्थानीय लोग रेस्टोरेंट में रखे रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने से धमाका होने की संभावना जता रहे थे। रविवार को टीम और स्थानीय लोगों के साथ ही रेस्टोरेंट संचालक ने मलबा हटाया तो भीतर रखे सभी सिलिंडर सुरक्षित मिले। ऐसे में अब पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ स्थानीय लोग भी हैरत में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed