फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand School Education Council declares results of high school and intermediate improvement exams

UK: हाईस्कूल-इंटरमीडिएट सुधार परीक्षा के परिणाम किए घोषित, UBSE की वेबसाइट पर जारी नतीजे; इस लिंक पर करें चेक

Wed, 19 Aug 2026 11:54 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: Heera Updated Wed, 19 Aug 2026 11:54 AM IST
सार

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की सुधार परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बुधवार सुबह 11 बजे बोर्ड सभागार में 19,550 अभ्यर्थियों के परिणामों की घोषणा की। 

विज्ञापन
Uttarakhand School Education Council declares results of high school and intermediate improvement exams
UBSE ने हाईस्कूल-इंटरमीडिएट सुधार परीक्षा के परिणाम किए घोषित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की सुधार परीक्षा प्रथम व तृतीय के परीक्षा परिणाम बोर्ड ने जारी कर दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने 19550 के परीक्षा परिणाम बोर्ड सभागार से सुबह 11 बजे घोषित। इसके बाद बोर्ड की ओर परीक्षा परिणामों को बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.gov.in पर जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को उत्तराखंड विद्यालय परिषद के सभागार से माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी ने परीक्षाफल सुधार परीक्षा 2026 प्रथम एवं 2025 तृतीया के परिणाम घोषित किए। इस दौरान उन्होंने बताया कि सुधार परीक्षा प्रथम व तृतीय में 19550 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था। इसमें 8472 हाईस्कूल जबकि 11078 इंटरमीडिएट में शामिल रहे। बताया कि परीक्षा 22 जुलाई से 29 जुलाई तक प्रदेश के 97 परीक्षा केंद्रों में सम्पन्न कराई गई थी।
विज्ञापन


इसमें सुधार परीक्षा प्रथम 2026 प्रथम हाईस्कूल का पास प्रतिशत 83.13, सुधार परीक्षा 2025 तृतीय का पास प्रतिशत 66.67 रहा। जबकि सुधार परीक्षा प्रथम 2026 प्रथम इंटरमीडिएट का पास प्रतिशत 73.35, सुधार परीक्षा 2025 तृतीय का पास प्रतिशत 58.70 रहा। उन्होंने बताया कि रिजल्ट को बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.gov.in  पर अपलोड कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed