फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Open University convocation today in haldwani

UOU convocation: यूओयू का दीक्षांत समारोह आज, स्वर्ण पदक से नवाजे जाएंगे 26 मेधावी, सीएम होंगे मुख्य अतिथि

Wed, 27 Dec 2023 10:01 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 27 Dec 2023 10:01 AM IST
सार

यूओयू का आठवां दीक्षांत समारोह आज (बुधवार) को है। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल और कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) करेंगे, जबकि सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में 26 मेधावियों को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Open University convocation today in haldwani
उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी

विस्तार

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय आठवां दीक्षांत समारोह आज (बुधवार) है। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल और कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) करेंगे, जबकि सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में 26 मेधावियों को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि दो कुलाधिपति पदक के अलावा शिक्षा शास्त्र और राजनीतिक विज्ञान विषय में दो-दो मेधावियों को भी स्वर्ण पदक दिया जाएगा।  तीन प्रायोजित पदक के अलावा पांच स्वर्ण पदक स्नातक और 16 स्वर्ण पदक स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। पांच पीएचडी के विद्यार्थियों को कुलाधिपति की ओर से डिग्री दी जाएगी। 
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए 200 विद्यार्थियों को बुलाया गया है लेकिन उन्हें अलग काउंटर से डिग्री प्रदान की जाएगी।  समारोह के बाद 15417 बच्चे डिग्री के लिए आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि पेयजल टैंक का लोकार्पण और अधिकारियों के आवासीय भवन टाइप चार और पांच का शिलान्यास भी होगा। समारोह में रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे। पत्रकार वार्ता में कुलसचिव प्रो. पीडी पंत, परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार, डॉ. राकेश रयाल, डॉ. डिकर सिंह फर्स्वाण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतकालीन प्रवेश एक से
विश्वविद्यालय के शीतकालीन ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया एक जनवरी से शुरू होगी और 29 फरवरी तक चलेगी। विवि के प्रवेश प्रभारी डॉ. सुमित प्रसाद ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान जिन छात्रों के शुल्क वापसी की प्रकिया चल रही है, उन्हें भी संपन्न कराया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed