फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Trains full from now on due to Rakshabandhan

Rakhi 2024: रक्षाबंधन के चलते अभी से ट्रेन फुल, 100 तक पहुंची वेटिंग; घर जाने के लिए करनी पड़ेगी जद्दोजहद

Fri, 16 Aug 2024 09:25 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 16 Aug 2024 09:25 AM IST
सार

त्योहारी सीजन के आते ही काठगोदाम रेलवे स्टेशन से चलने वाली नियमित ट्रेनें पैक हो गई हैं। काठगोदाम से दिल्ली, देहरादून, लखनऊ आदि दिशा में जाने वाली ट्रेनों में 100 तक की वेटिंग पहुंच गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Trains full from now on due to Rakshabandhan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन के आते ही काठगोदाम रेलवे स्टेशन से चलने वाली नियमित ट्रेनें पैक हो गई हैं। काठगोदाम से दिल्ली, देहरादून, लखनऊ आदि दिशा में जाने वाली ट्रेनों में 100 तक की वेटिंग पहुंच गई है।

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन को लेकर काठगोदाम से दिल्ली, हावड़ा, लखनऊ वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। हालांकि, आरएसी (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) के तहत कुछ ट्रेनों में टिकट मिलने की उम्मीद हैं। काठगोदाम से वाया लखनऊ हावड़ा जाने वाली बाघ एक्सप्रेस में 15 अगस्त को स्लीपर क्लास में 99 वेटिंग, 16 अगस्त को 85, 17 अगस्त को 158, 18 अगस्त को 112, 19 अगस्त को 67 और 20 अगस्त को 56 रिजर्वेशन वेटिंग हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा काठगोदाम से दिल्ली रूट पर नियमित चलने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 15 अगस्त को द्वितीय श्रेणी में 37 वेटिंग, 16 अगस्त को 27 वेटिंग, 17 अगस्त को 69, 18 अगस्त को 125, और 19 अगस्त को 98 वेटिंग है जबकि रानीखेत एक्सप्रेस में 15 अगस्त को 93 वेटिंग, 16 अगस्त को 103, 17 अगस्त को 134, 18 अगस्त को 120 और 19 अगस्त को 132 वेटिंग लगी हुई हैं। इन ट्रेनों के एसी कोच में भी 40 से 50 के बीच वेटिंग चल रही है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि त्योहार के चलते ट्रेनों में भीड़ अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed