फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Today top kumaon news

TOP NEWS: फिर चर्चा में भगत सिंह कोश्यारी का नाम...तो कहीं तापमान ने बनाया रिकॉर्ड, पढ़ें कुमाऊं की बड़ी खबरें

Sat, 18 May 2024 11:10 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 18 May 2024 11:10 AM IST
सार

नैनीताल के लिए वीकेंड पर पर्यटकों को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है। वहीं, कुमाऊं में मौसम का मिजाज जुदा-जुदा है तो हल्द्वानी के पास अमृतपुर में नदी में नहाते समय डूबने से युवक की मौत हो गई। यहां पढ़ें बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand News: Today top kumaon news
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

1- हाईकोर्ट शिफ्टिंग प्रकरण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजने पर पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने आभार जताया है। बार सभागार में हुई बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत ने कहा कि कोश्यारी की ओर से मुख्यमंत्री को भेजा गया पत्र जनभावनाओं के अनरूप है। इसमें उत्तराखंड में आम जनता के बीच सामंजस्य बनाने और हाईकोर्ट को स्थानांतरित किए जाने के संबंध में जनमत संग्रह जैसी प्रथा से बचने को लेकर सुझाव दिए गए हैं।
विज्ञापन

Nainital: उत्तराखंड की राजनीति में अचानक चर्चा में आए कोश्यारी, कुमाऊं में तारीफ...तो गढ़वाल में हो रही निंदा
विज्ञापन

 

2- वीकेंड पर पर्यटकों को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है। यह प्लान शनिवार और रविवार को नैनीताल या भीमताल की ओर जाने वाले पर्यटकों, आमजन और वाहन चालकों के लिए प्रभावी रहेगा। एसएसपी पीएस मीणा ने बताया कि वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर बरेली रोड, रामपुर रोड और कालाढूंगी से आने वाले पर्यटक वाहनों को गौलापार स्टेडियम में पार्क किया जाएगा। वहां से शटल सेवा से नैनीताल में प्रवेश करेंगे।
Nainital: आज और कल बदला रहेगा रूट, इस रोड पर सुबह दस से रात 10 बजे तक नहीं चलेंगे भारी वाहन; जानें नया प्लान
 

3- रामनगर वन प्रभाग की फतेहपुर रेंज में बृहस्पतिवार रात लगी आग बुझाने में वनकर्मियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका।
Nainital Forest Fire: बारिश के बाद फिर से धधकने लगे जंगल...रातभर जलती रही वन संपदा, सुबह बुझाई जा सकी आग
 
विज्ञापन

4- कुमाऊं में मौसम का मिजाज जुदा-जुदा है। पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की फुहारों से मौसम सुहावना बना हुआ तो वहीं तराई भाबर में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को मई का उच्चतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। 15 मई को तापमान 40 डिग्री के बाद शुक्रवार को 41 डिग्री पहुंच गया जो वर्ष 2011 से अब तक इस माह का सर्वाधिक है। 2016 में 17 मई को सर्वाधिक तापमान 39.5 डिग्री रहा था। 
गर्मी ने बनाया रिकॉर्ड: हल्द्वानी में 14 साल बाद पारा 41 पार, बाजारों में सन्नाटा; शहर में कर्फ्यू जैसे हालात
 

5- अमृतपुर में नदी में नहाते समय बिंदुखत्ता का युवक डूब गया। उसके साथी उसे बेस अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Haldwani: गौला नदी में नहाते समय डूबने से युवक की मौत, छुट्टी पर राजस्थान से आया था; दोस्तों के साथ गया था
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed