फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Kumaon today news

Kumaon New: काल बनकर आया शनिवार का दिन, कहीं सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन; पढ़िए कुमाऊं की बड़ी खबरें

Sat, 25 May 2024 04:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 25 May 2024 04:44 PM IST
सार

Kumaon New: आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर कुटी के समीप श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चार घायल। हल्द्वानी में बाइक सवार युवक और सांड की टक्कर में युवक की मौत हो गई। पढ़िए कुमाऊं की खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand News: Kumaon today news
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

1- आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर कुटी के समीप श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित चार यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। घायल महिला यात्रियों का आईटीबीपी के कैंप में प्राथमिक उपचार किया गया। सभी यात्रियों की हालत सामान्य और खतरे से बाहर है। ये सभी यात्री आदि कैलाश के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

Road Accident: आदि कैलाश से लौट रहे पर्यटकों की कार सड़क पर पलटी, मची चीख पुकार; दो महिला समेत चार घायल
विज्ञापन

 

2- हल्द्वानी में एक बाइक सवार युवक की सांड की टक्कर हो गई। इस टक्कर में युवक की मौत हो गई। युवक अपने घर का इकलौता चिराग था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
Haldwani: सड़क पर काल बनकर आया सांड, बुझ गया घर का इकलौता चिराग; दो साल पहले हुई थी शादी
 

3- अल्मोड़ा के काफलीखान में शराब की दुकान बंद करने की मांग पर क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों ने बाजार में जुलूस निकाला और धरना दिया। महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। वहीं बच्चों ने कहा कि हमें शराब नहीं अच्छी शिक्षा चाहिए।
Almora: सड़क पर उतरा जनसैलाब, विरोध में बच्चे और महिलाएं...धरना प्रदर्शन कर दी चेतावनी; जानें पूरा मामला
 
विज्ञापन

4- हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को नगर निगम की ओर से भेजे 2.68 करोड़ के वसूली नोटिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। मामले की सुनवाई वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ में हुई
Haldwani: हाईकोर्ट से हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड मलिक को राहत, 2.68 करोड़ के रिकवरी नोटिस पर लगाई रोक
 

5- नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में सैलानियों की भीड़ उमड़ने लगी है। नगर के अधिकांश होटलों में सैलानियों की आवाजाही शुरू होने के साथ ही अधिकांश पार्किंग स्थल सुबह ही वाहनों से पैक हो गए हैं। 
Nainital: मैदानों में गर्मी का कहर...नैनीताल में उमड़े सैलानी, आज बढ़ सकती है भीड़; सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed