फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crowd gathered in Nainital on weekend

Nainital: मैदानों में गर्मी का कहर...नैनीताल में उमड़े सैलानी, आज बढ़ सकती है भीड़; सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन

Sat, 25 May 2024 12:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 25 May 2024 12:15 PM IST
सार

नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में सैलानियों की भीड़ उमड़ने लगी है। नगर के अधिकांश होटलों में सैलानियों की आवाजाही शुरू होने के साथ ही अधिकांश पार्किंग स्थल सुबह ही वाहनों से पैक हो गए हैं। 
 

विज्ञापन
Crowd gathered in Nainital on weekend
नैनीताल में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल नगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में सैलानियों की भीड़ उमड़ने लगी है। नगर के अधिकांश होटलों में सैलानियों की आवाजाही शुरू होने के साथ ही अधिकांश पार्किंग स्थल सुबह ही वाहनों से पैक हो गए हैं। अगर वाहनों का दबाव और बढ़ा तो शहर के प्रवेश द्वार से शटल सेवा चलाई जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि, जैसे जैसे तराई भाबर में गर्मी बढ़ रही है, हिल स्टेशनों की ओर आने वाले सैलानियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शनिवार को सुबह से ही नैनीताल के साथ ही इसके आसपास के क्षेत्रों में सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: नाना के घर में टीवी देख रही थी छात्रा, पापा का आया फोन...इस कॉल के बाद लापता हो गई लड़की
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल पहुंचे सैलानियों ने माल रोड, तिब्बती भोटिया बाजार, पंत पार्क, स्नोव्यू, हनुमानगढ़ी, बारपत्थर, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, केव गार्डन में मौज मस्ती की और रोपवे से स्नोव्यू तक की सैर की। बड़ी संख्या में सैलानियों ने नैनीझील में नौका विहार किया, जबकि घुड़सवारी के शौकीन बारापत्थर पहुंच रहे हैं। नगर में सैलानियों की आवाजाही बढ़ने के बाद तल्लीताल व मल्लीताल स्थित पार्किंग स्थल भी वाहनों से पैक नजर आए।

एसपी यातायात हरबंश सिंह ने बताया कि वीकेंड पर ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। शहर के सभी पार्किंग स्थल पैक होने पर शहर के एंट्री प्वाइंट रूसी बाईपास, नारायण नगर, पाईंस से शटल सेवा चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed