{"_id":"6651a6f711a8c1ab16053ea0","slug":"adi-kailash-pilgrims-vehicle-overturned-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: आदि कैलाश से लौट रहे पर्यटकों की कार सड़क पर पलटी, मची चीख पुकार; दो महिला समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: आदि कैलाश से लौट रहे पर्यटकों की कार सड़क पर पलटी, मची चीख पुकार; दो महिला समेत चार घायल
Sat, 25 May 2024 03:30 PM IST
हीरा मेहरा
शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 25 May 2024 03:30 PM IST
सार
आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर कुटी के समीप श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित चार यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। ये सभी यात्री आदि कैलाश के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
बीच सड़क पलटी कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर कुटी के समीप श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित चार यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। घायल महिला यात्रियों का आईटीबीपी के कैंप में प्राथमिक उपचार किया गया। सभी यात्रियों की हालत सामान्य और खतरे से बाहर है। ये सभी यात्री आदि कैलाश के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Nainital: मैदानों में गर्मी का कहर...नैनीताल में उमड़े सैलानी, आज बढ़ सकती है भीड़; सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे कुटी के पास ब्रेजा कार संख्या डीएल 12 सीएस 0286 कुटी और गणेश नाला के बीच में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कार में दो महिला और दो पुरुष यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में जतिन सिंघल हरियाणा, वर्षा कुमारी बिहार, शैली यादव दिल्ली, कुंदन कुमार बिहार मामूली रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आईटीबीपी जवानों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। दो घायल महिलाओं को तत्काल कुटी स्थित आईटीबीपी के कैंप में ले जाकर उनका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद दोनों को नाबि स्थित होम स्टे में भेज दिया गया। सड़क पर पलटे वाहन को सीधा करने के लिए जेसीबी मंगाई गई है। धारचूला-आदि कैलाश यात्रा मार्ग में पिछले दस दिन के भीतर यह तीसरी दुर्घटना है।
विज्ञापन
आईटीबीपी चौकी कुटी के इंचार्ज इंस्पेक्टर राम प्रताप और अन्य जवानों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।
सड़क पर पलटा वाहन