फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bike riding youth dies after colliding with bull in haldwani

Haldwani: सड़क पर काल बनकर आया सांड, बुझ गया घर का इकलौता चिराग; दो साल पहले हुई थी शादी

Sat, 25 May 2024 04:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 25 May 2024 04:35 PM IST
सार

हल्द्वानी में एक बाइक सवार युवक की सांड की टक्कर हो गई। इस टक्कर में युवक की मौत हो गई। युवक अपने घर का इकलौता चिराग था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Bike riding youth dies after colliding with bull in haldwani
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में लावारिस जानवर के कारण एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। इसमें हैड़ागज्जर निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने घर का इकलौता चिराग था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

हैड़ागज्जर गोरापड़ाव निवासी कुंदन सिंह बिष्ट उर्फ कमल (31) पुत्र चंदन सिंह सिडकुल में एक कंपनी में काम करता था। शुक्रवार शाम वह अपनी बाइक से ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौट रहा था। जैसे ही कुंदन बेलबाबा के पास पहुंचा तो एक सांड दौड़ता हुआ सड़क पर आ गया। प्रत्यदर्शियों के अनुसार इस कारण बाइक और सांड की टक्कर हो गई। इससे बाइक सड़क पर रगड़ गई। कुंदन के हाथ-पैर सहित शरीर के कई अंगों में चोट लग गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Road Accident: आदि कैलाश से लौट रहे पर्यटकों की कार सड़क पर पलटी, मची चीख पुकार; दो महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक गिरने के दौरान कुंदन होश में था। राहगीरों की मदद से उसने अपने परिवार के सदस्यों को जानकारी दी। उधर राहगीरों ने कुंदन को सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।

बता दें कि, कुंदन की दो साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी एक गाड़ी के शोरूम में काम करती है। उसका छह महीने का बेटा है। परिवार में उसके पिता, माता हैं। तीन बहनों की पहले ही शादी हो चुकी है। चंदन बिष्ट डिबेर से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने हैड़ागज्जर में मकान बनाया था और वे यही परिवार के साथ रहते हैं। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed